फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ऑपरेशन दुर्गा के तहत चलाया जागरूकता अभियान

ऑपरेशन दुर्गा के तहत चलाया जागरूकता अभियान

Wed, 26 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन दुर्गा के तहत चलाया जागरूकता अभियान
अंबाला सिटी। ऑपरेशन दुर्गा के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल की अध्यक्षता में एमडीएसडी गल्र्ज कॉलेज अंबाला में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महिला थाना से एसएचओ रजनी अरोड़ा व उनके स्टॉफ ने लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर बताए व मनचलों से निपटने के लिए व अपनी आत्म रक्षा के लिए बातचीत की। उन्होंने बताया कि घर, स्कूल, ऑटो या बसों में सफर करते समय मनचले अगर परेशान करते हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए चुन्नी, बैग, बालों में लगाने वाली पिनों, मिट्टी का प्रयोग किस प्रकार कर उनको सबक सिखा सकते है। सोसायटी अध्यक्षा वीना ढल ने कहा कि लड़कियों का सबसे बड़ा हथियार उनका शारीरिक, मानसिक तथा मजबूत मनोबल है जो उन्हें किसी भी विपदा से लडने की ताकत देता है क्योंकि मजबूत मनोबल से आप किसी भी समस्या का सामना कर सकते हैं। एमडीएसडी कॉलेज की प्रिंसिपल किरण अंगारा ने बच्चों को आत्म रक्षा के टिप्स दिए। इस मौके पर महिला थाना का स्टॉफ, स्कूल प्रशासन व सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed