फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   171.0 mm rainfall recorded in July, speed expected to increase in August

Ambala News: जुलाई में 171.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड, अगस्त में रफ्तार बढ़ने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
171.0 mm rainfall recorded in July, speed expected to increase in August
शहर में सुबह के समय हुई बारिश।
अंबाला सिटी। दो दिन से रूक-रूककर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह से दोपहर तक जिले में रूक-रूककर बारिश हुई। बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं एसी भी दिन में बंद रहे जिससे बिजली खपत भी कम हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जुलाई माह की बात करें तो जुलाई में 149.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी थी और 171.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अगस्त माह में मानसून की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


बारिश से आवाजाही में लोगों को आई परेशानी
सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं बारिश होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी भी आई। बारिश अचानक बंद होने के बाद कई बार फिर से शुरू हुई। यह सिलसिला सुबह से दोपहर तक चलता रहा। शाम को भी घने बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। बारिश होने से कई जगहों पर हल्का जलभराव भी हो गया। शहर के जंडली पुल से लेकर मॉडल टाउन तक सड़क के किनारे तक जलभराव आ गया। यहां नगर निगम अधिकारियों ने अभी तक सफाई नहीं की है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


इस सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब श्री गंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, डायमंड हार्बर से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। अब यह मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना है, जिससे हरियाणा में मानसून अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी सक्रिय बने रहने की संभावना है। राज्य के सभी क्षेत्रों में 5 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों जारी रहने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

शहर में सुबह के समय हुई बारिश।

शहर में सुबह के समय हुई बारिश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed