फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   164 applications reached Polytechnic, merit today

Ambala News: पाॅलिटेक्निक में पहुंचे 164 आवेदन, मेरिट आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
164 applications reached Polytechnic, merit today
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की फोटो।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बची सीट पर दाखिले के लिए 13 अगस्त मंगलवार को मेरिट जारी होगी। मेरिट में आए आवेदक 14 अगस्त को संस्थान में व्यक्तिगत रूप से आकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

संस्थान में दो ऑनलाइन सीट और एक मैन्युअल काउंसलिंग के बाद भी सीट खाली हैं। अब इन सीट पर दाखिला किया जाना है। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में सभी आठ कोर्स में 164 आवेदन आए हैं, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में 35 आवेदन आए हैं। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि सोमवार शाम तक दाखिले को लेकर आवेदन लिए गए। मंगलवार को मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


दाखिले के लिए चाहिए ये दस्तावेज

शहर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि संस्थान में होने वाली मैन्युअल काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास सभी मूल दस्तावेज, 5200 रुपये फीस लड़कियों व टीएफडब्ल्यू वर्ग के लिए 3700 रुपये व दो फोटो होने चाहिए। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी अपना रैंक, मेरिट आने पर संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं मिलेगा तो काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकते हुए मेरिट, रैंक में अगले अभ्यर्थी को सीट का आवंटन कर दिया जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी देर से या अपना रैंक, मेरिट निकल जाने के बाद रिपोर्ट करता है तो ऐसे अभ्यर्थी को उस समय उपलब्ध सीटों पर सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पना चावला में आज होंगे दाखिले

शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में 85 सीट खाली पड़ी हैं। इन सीट के मुकाबले 48 आवेदन आए हैं। सोमवार शाम को मेरिट सूची जारी की जाएगी और 13 अगस्त मंगलवार को सुबह से शाम तक दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के पास दाखिला लेने का मौका है। अभ्यर्थी मेरिट अनुसार सुबह से आकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed