{"_id":"5c801e9cbdec2213f80151c9","slug":"161551900316-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानों के चटकाए ताले, सीसीटीवी कैमरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दुकानों के चटकाए ताले, सीसीटीवी कैमरों को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रात गांव रसूलपुर के बस स्टैंड पर स्थित छह दुकानों के ताले चोरों ने चटका दिए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी को अपना निशाना बनाया। उन्होंने एक कैमरे की बाहर से ही तार काट दी तथा दूसरे को तोड़ दिया। सीसीटीवी तोड़ने के बाद चोरों ने सामान उठाना चाहा लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके।
इसी दुकान के साथ स्थित पीजा हाउस से भी सामान उठाने के चक्कर में चोर असफल रहे। सुबह होते ही जैसे दुकानदार अपनी दुकान को खोलने गए तो दुकानों के ताले टूटे देख कर उन्होंने नन्यौला पुलिस चौकी में फोन किया। चोरी की खबर सुनते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों का कहना है कि हालांकि नुकसान ज्यादा नहीं है, लेकिन चोरों के छह दुकानों को निशाना बनाने की बात सुन कर अन्य दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।
इन दुकानों के टूटे ताले
किसान सुविधा केंद्र, पीजा हाउस, मोक्सी इलेक्ट्रानिक्स शॉप, सब्जी की दुकान, मोबाइल शॉप व साइकिल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने सामान उठाने की कोशिश की। गनीमत रही की चोरों के बार-बार प्रयास करने के बावजूद भी वह सामान चुराने में सफल नहीं हो सके। साइकिल वर्क्स के मालिक नरेश, सब्जी विक्रेता संजीव, पवन मोबाइल, राज कुमार पीजा हाउस, किसान सुविधा केंद्र के मालिक सीता राम व मोक्सी इलेक्ट्रानिक्स शॉप के मालिक भूपिंद्र सिंह ने पुलिस से मांग की है कि वह रात के समय गश्त बढ़ाए ताकि उनकी दुकानें सुरक्षित रहें।