फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कैजुअल लीव लेकर हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे कई विभागों के कर्मचारी

कैजुअल लीव लेकर हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे कई विभागों के कर्मचारी

Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैजुअल लीव लेकर हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे कई विभागों के कर्मचारी
कैजुअल लीव लेकर हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे कई विभागों के कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो नंबर - 43
रोडवेज विभाग की तरफ से 100 से अधिक बसों को चलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। कई दिन से जारी रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को लेकर कई विभागों के कर्मचारी रोजाना उनका समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंच रहे थे, लेकिन शुक्रवार को कई विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से कैजुअल लीव ली और हड़ताल का समर्थन करते हुए धरनास्थल से लेकर डीसी कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उधर, रोडवेज द्वारा शुक्रवार को सौ से अधिक बसों को चलाया गया।
शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ, शिक्षक तालमेल कमेटी, आंगनबाड़ी हेल्पर यूनियन, सीटू से संबंधित आशा वर्कर्स यूनियन, वन कर्मचारी संघ, पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन हरियाणा के साथ-साथ ऑल हरियाणा बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने 16 अक्तूबर से जारी रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में मास कैजुअल लीव ली। उन्होंने रोडवेज विभाग को बचाने और युवाओं को पक्के रोजगार देने की मांग को लेकर धरनास्थल से लेकर डीसी कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठनों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को दमन से दबाने की निंदा की।
विज्ञापन

रोडवेज को निजी हाथों में सौंप जिम्मेदारी से बच रही सरकार
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार तालमेल कमेटी से बातचीत करने का न्योता देती है, दूसरी तरफ कर्मचारी नेताओं को 190 निजी बसों का ऑफर देकर अपनी नीति और नियत उजागर कर रही है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव सुरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार रोडवेज को निजी हाथों में सौंपकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है, वहीं जनता को मिलने वाली बेहतर व सुरक्षित तथा कम खर्च वाली परिवहन सुविधा से भी वंचित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन पर बैठे कर्मी
रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में गत दिवस शाम 4 बजे से यूनियन पदाधिकारी व सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार को अनशन में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामगोपाल, सचिव नैब सिंह, बिजली निगम से विनोद, पब्लिक हेल्थ से रविंद्र शर्मा, करमवीर, प्रेम, जोगिंद्र, जंगा सिंह, देवेंद्र व सतीश कालड़ा बैठे। कर्मचारी नेता रामगोपाल ने बताया कि कर्मचारी सरकार के साथ संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed