{"_id":"5b89985742c79246300f6f05","slug":"161535744087-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रैली के लिए राज्य मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रैली के लिए राज्य मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे हो चुके और प्रस्तावित विकास कार्यों का ब्यौरा जल्द उपलब्ध कराएं : राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल छह सितंबर को प्रात: 9 बजे अनाज मंडी नारायणगढ़ में आयोजित धन्यवाद रैली में करोड़ों रुपयों के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रेस्ट हाउस में राज्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि उनके विभाग के जो भी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं या फिर प्रस्तावित हैं उनका पूरा ब्यौरा जल्द उन्हें उपलब्ध करवाएं। साथ ही हलके के विकास संबंधी उनकी जो भी अपने विभाग से संबंधित प्रपोजल हैं वह भी तैयार करके उनके ध्यान में लाएं। बैठक में एसडीएम विरेंद्र सिंह सांगवान, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव गुप्ता, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन सतीश बांगर तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।