फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सिटी में ओल्ड सेशन कोर्ट की जगह पर बनेगा मिनी सचिवालय, कैंट में एसडीएम कांप्लेक्स बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू

सिटी में ओल्ड सेशन कोर्ट की जगह पर बनेगा मिनी सचिवालय, कैंट में एसडीएम कांप्लेक्स बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू

Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिटी में ओल्ड सेशन कोर्ट की जगह पर बनेगा मिनी सचिवालय, कैंट में एसडीएम कांप्लेक्स बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू
सिटी में ओल्ड सेशन कोर्ट की जगह पर बनेगा मिनी सचिवालय, कैंट में एसडीएम कांप्लेक्स बनाने के लिए कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

आलोक सिंह रघुवंशी
अंबाला कैंट। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। जहां कैंट में लाइब्रेरी के स्थान पर एसडीएम कांप्लेक्स स्थापित करने का काम तेज हो गया है, वहीं सिटी में साढ़े चार साल से लटके प्रोजेक्ट को भी गति मिल गई है। कैंट में सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी परिसर को खाली करने का काम शुरू हो गया है तो सिटी में ओल्ड सेशन कोर्ट का स्थान मिनी सचिवालय के लिए फाइनल हुआ है। इस तरह एक ही छत के नीचे कई विभाग स्थापित हो जाएंगे और लोगों को परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।
कैंट में स्टाफ रोड पर स्थित लाइब्रेरी को रुकमणि देवी हॉल में शिफ्ट किया जा रहा है। किताबों को कट्टों में भरकर कैंटर के माध्यम से भिजवाया जा रहा है। साथ ही अधिकारी द्वारा एसडीएम कांप्लेक्स के नक्शे को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके। यह कांप्लेक्स चार मंजिला होगा, जिसमें एसडीएम, तहसील, डीएसपी सहित अन्य सरकारी विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा इसी सचिवालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी, जिसमें पुस्तकों के बेहतर रखरखाव के साथ-साथ ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी लोगों को मिलेगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में उपमंडल स्थापित करने की लोगों की पुरानी मांग थी और अब सभी कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए निर्माण भी शुरू करवाया जाएगा। निर्माण के लिए संबंधित विभागों से सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। यहां मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

----------------
सिटी मिनी सचिवालय पर कई बार लग चुका है अड़ंगा
जिला मुख्यालय में बनने के लिए प्रस्तावित मिनी सचिवालय पर कई बार संकट के बादल मंडरा चुके हैं। हालांकि कैंट में कार्रवाई तेज होने के बाद अब सिटी में भी उम्मीद जगी है। ओल्ड सेशन कोर्ट की जगह पर मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। नक्शा बनाकर एप्रूवल के लिए सरकार को भेजा गया है। एप्रूवल मिलते ही साढ़े चार साल से अटके प्रोजेक्ट को गति मिलने वाली है। इसके बाद बजट तैयार किया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अब तक तीन बार रद्द हो चुका है प्रपोजल
शहर में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए पहले ओल्ड सेशन कोर्ट भूमि का चयन किया गया था। यह स्थान पब्लिक एपरोच पर था। स्वयं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चाहते थे कि सेशन कोर्ट भूमि पर मिनी सचिवालय बने, ताकि जनता आसानी से यहां पहुंच सके। मगर किन्हीं कारणों से इस प्लान को रद्द कर दिया गया। फिर जिला मुख्यालय के पिछली तरफ खाली जमीन पर निर्माण का प्रपोजल बना, यहां तालाबनुमा स्थान था जिसे मिट्टी से भरकर यहां मिनी सचिवालय की बिल्डिंग बनाना तय हुआ था, मगर इस प्रपोजल को भी रद्द कर दिया गया। फिर वकीलों के पार्किंग अलॉट की जगह को फाइनल किया गया, जिसे वकीलों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया।
-------------------
जरूरी है मिनी सचिवालय का निर्माण
मिनी सचिवालय का निर्माण इस समय प्रशासन के लिए जरूरी बन गया है। विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय दशकों पुरानी इमारतों में चल रहे हैं जिनमें से अधिकतर की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं। इसके अलावा यह कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर हैं जिससे जनता को भी आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनके रखरखाव पर ही प्रशासन को लाखों रुपये तक बहाने पड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पानीपत की तर्ज पर मिनी सचिवालय के निर्माण की योजना बनी थी।
-------------
कोट्स
मिनी सचिवालय के लिए ओल्ड सेशन कोर्ट का स्थान फाइनल हुआ है। इसके तहत नक्शा बनाकर सरकार को एप्रूवल के लिए भेजा गया है। एप्रूवल के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं कैंट में भी एसडीएम कांप्लेक्स बनने वाला है। वहां भी नक्शा पास होते ही काम शुरू हो जाएगा।

-शरणदीप कौर बराड़, डीसी, अंबाला।
-----------------
ओल्ड सेशन कोर्ट में मिनी सचिवालय स्थापित होगा। नक्शा बनाकर भेजा गया है। पास होने के बाद ही बजट तैयार होगा और तभी तय हो पाएगा कि मिनी सचिवालय कितनी मंजिल का होगा।
-डीडी कंबोज, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed