फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालानिंग सिस्टम के तहत विभिन्न विभाग के अधिकारी जुड़ेंगे

- ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालानिंग सिस्टम के तहत विभिन्न विभाग के अधिकारी जुड़ेंगे

Sun, 10 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
- ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालानिंग सिस्टम के तहत विभिन्न विभाग के अधिकारी जुड़ेंगे
ओवरलोडिंग रोकने को ई-चालान सिस्टम, मौके पर ही कर सकेंगे भुगतान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सड़कों पर सरपट दौड़ते भारी वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालान सिस्टम के माध्यम से परिवहन विभाग के साथ प्रशासन के अन्य विभागों को जोड़ा जाएगा। डीसी द्वारा जिला स्तर पर अन्य विभागों के अधिकारियों को भी ओवरलोड भारी वाहनों के चालान के लिए अधिकृत किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख स्थानों पर ई-चालान पोस्ट स्थापित होगी जिनपर भारी वाहनों में लगे सामान की जांच के लिए भार तोलने के लिए कांटे भी लगाए जाएंगे।

एडीसी आरके सिंह ने पंचायत भवन अंबाला शहर में ई-चालानिंग के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला के सभी कार्यालयों के अधिकारियों, अधीक्षक और उप अधीक्षक स्तर के कर्मियों को ई-चालानिंग का प्रशिक्षण दिया गया। ई-चालानिंग के लिए मनोनीत अधिकारियों के मोबाइल पर ई-चालान एप डाउनलोड किया जाएगा और संबंधित अधिकारी को उसका यूजर नेम और पासवर्ड दिया जाएगा। अधिकारी चालानिंग पोस्ट पर वाहनों के भार का निरीक्षण करेंगे और अधिकृत मात्रा से ज्यादा भार लोड होने पर न केवल ई-चालानिंग से मौके पर ही चालान की राशि और जुर्माना राशि वसूल करेंगे बल्कि वाहन में लोड किए क्षमता से अधिक भार को भी उतरवाया जाएगा। शुरूआत में इन पोस्ट पर ऐसे अधिकारियों के सहयोग के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। चालान की गई राशि का भुगतान वाहन चालक मौके पर ही कर सकता है। इसके अलावा क्षमता से अधिक भार मिलने पर चालान और जुर्माने के साथ-साथ वाहन को जब्त भी किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, शिवालिक विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed