फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हरियाणा का पहला श्री अंगीठा साहिब बनाया जाएगा शाहपुर भवन में : रघुजीत सिंह विर्क

हरियाणा का पहला श्री अंगीठा साहिब बनाया जाएगा शाहपुर भवन में : रघुजीत सिंह विर्क

Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा का पहला श्री अंगीठा साहिब बनाया जाएगा शाहपुर भवन में : रघुजीत सिंह विर्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। श्री गुरु नानक देव महाराज का 550वां साला प्रकाश उत्सव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाएगी। प्रकाश उत्सव को लेकर करवाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने दी। वे शनिवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के प्रबंधक ब्लॉक का उद्घाटन करते समय संगत से रूबरू हो रहे थे।
इस दौरान उनके साथ बाबा जगतार सिंह व बाबा गुरमीत सिंह कार सेवा तरणतारन वाले, पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, सचिव अवतार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने संसार को अंधविश्वास और बाहरी दिखावों को त्याग करने का संदेश दिया था। इसलिए हमें दिखावे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पहला श्री अंगीठा पाठ साहिब शाहपुर में स्थापित किया जाएगा, ताकि हरियाणा में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के वृद्ध स्वरूपों का सम्मानजनक तरीके से संस्कार किया जा सकें। उन्होंने घोषणा की कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन शाहपुर में आधुनिक प्रिटिंग प्रेस भी लगाई जाएगी, जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के शिक्षण संस्थानों की पाठ्य सामग्री, कार्यालय से संबंधित जरूरी कागजात तथा धार्मिक पुस्तकों की छपाई होगी। उन्होंने कार सेवा वाले संत-महापुरुषों का भी आभार भी जताया।
विज्ञापन


पंजोखरा साहिब में स्वागत किया
इससे पहले गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पहुंचने पर शिअद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, संत सिंह कंधारी तथा गुरुद्वारा प्रबंधकों ने एसजीपीसी वरिष्ठ उपप्रधान का सिरोपा व श्री साहिब भेंट कर अभिनंदन किया। रघुजीत सिंह विर्क ने पंजोखरा साहिब में लंगर हाल की रसोई का भी नींव पत्थर रखा। पंजोखरा साहिब पहुंचने से पहले एसजीपीसी वरिष्ठ उपप्रधान ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में लंगर हाल का शिलान्यास करने के बाद यहां बने मीरी-पीरी निवास (सरां) का उद्घाटन भी किया। सरां के उद्घाटन अवसर पर बाबा बचन सिंह कार सेवा दिल्ली वाले और बाबा महिंदर सिंह कार सेवा पिहोवा वालों ने वरिष्ठ उपप्रधान को निवास में बने कमरों की चाबियां भेंट की। रघुजीत सिंह विर्क श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री दरबार साहिब के लिए बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। यहां पहुंचने पर शिरोमणि अकाली दल राष्ट्रीय कोर कमेटी की मेंबर एवं एसजीपीसी की पूर्व सदस्य बीबी करतार कौर ने रघुजीत सिंह विर्क को सिरोपा व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एसजीपीसी के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, एसजीपीसी मेंबर बीबी मनजीत कौर गधौला, एसजीपीसी मेंबर निरवैल सिंह जोला, एसजीपीसी सचिव अवतार सिंह, विधायक असीम गोयल, शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर अजराना, एसजीपीसी के पूर्व मेंबर गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, शिअद बीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह इंजीनियर, हरकेश सिंह मोहड़ी, मास्टर महेंद्र सिंह, निरंजन सिंह भानोखेड़ी, अंग्रेज सिंह, बलजिंदर सिंह जंडियाला, मंजी साहिब गुरुद्वारा के मैनेजर कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, पंजोखरा साहिब के मैनेजर सुखदेव सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed