{"_id":"5b0322364f1c1be5408b6f03","slug":"151526932022-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ की रिया धीमान ने दसवीं में 9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ की रिया धीमान ने दसवीं में 9
Updated Tue, 22 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ की रिया ने 98.1 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
नारायणगढ़ की रिया धीमान ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 98.1 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिया मध्यवर्ग परिवार से संबंध रखती है। रिया के पिता सुभाष धीमान कारपेंटर हैं और मां राजरानी गृहणी है। रिया ने बताया कि वह रोजाना छह घंटे पढ़ाई करती थी और उसका सपना आईएएस बनना है। रिया ने आठवीं कक्षा में भी 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पिता सुभाष धीमान का कहना है कि रिया शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने रिया को आगे निशुल्क पढ़ाने की घोषणा की है।