{"_id":"595fd6b64f1c1b2f138b4714","slug":"151499453110-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग से हटकर हिमाचल प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने की वजह से हो रही तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग से हटकर हिमाचल प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने की वजह से हो रही तस्करी
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी का गलियारा बना शहजादपुर
शहजादपुर। हिमाचल के पहाड़ों की तलहटी में बसा शहजादपुर व नारायणगढ़ क्षेत्र तस्करों के लिए एक सुगम रास्ता बनकर उभर रहा है। अवैध शराब, अफीम, चरस के अलावा पशुओं तक की तस्करी इस मार्ग हो रही है। मुख्य मार्ग से अलग होने व हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा होने की वजह से इस मार्ग पर तस्करी का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मार्ग से हरियाणा के अलावा तस्कर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों तक अपना माल ले जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस मामलों को पकड़ नहीं रही है। अभी शुक्रवार ही पुलिस ने एक ट्रक में छिपाकर ले जा रही अवैध शराब की पूरी खेप पकड़ी है। मगर सवाल है कि तस्करी का यह खेल आखिर कहां से खेला जा रहा है। अधिकतर मामलों में सामने आया है कि तस्कर चंडीगढ़ से अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थ यहां से ले जा रहे थे। पुलिस कार्यवाही तस्करों तक ही सीमित है यदि जांच का दायरा इससे आगे बढ़ाया जाए तो तस्करी की जड़ तक पहुंच सकती है।
शुक्रवार दो मामले पकड़े
निकटवर्ती गांव मुकंदपुर से सीआईए ने चूरापोस्त सहित 2 लोगों को काबू किया। सीआईए कुलभूषण ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्लास्टिक थैले में कुछ नशीली वस्तुएं लेकर तस्कर यहां से गुजरने का प्रयास करेगा। तुरंत नाका लगाकर रेड की गई जिसमें बिना नंबर बाइक पर दो व्यक्ति दिखे। पुलिस को देख एक भाग निकला जबकि दूसरे के कब्जे से 30 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त पकड़ा गया। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश के तौर पर हुई जोकि मुकंदपुर का ही रहने वाला है जबकि फरार हुए उसके अन्य साथी तरसेम की तलाश पुलिस ने आरंभ कर दी है। ओम प्रकाश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
चावल के छिलके से भरा ट्रक, बीच में शराब
सीआईए वन ने ट्रक में चंडीगढ़ से पानीपत ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप शुक्रवार पकड़ी। तस्कर ट्रक में चारों ओर चावल का छिलका भरकर एक लोहे के बक्से में शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहे थे। शहजादपुर में जैसे ही ट्रक दाखिल हुआ तो पुलिस ने कैंची चौक के पास नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। चालक व परिचालक ने बताया कि ट्रक में चावल का छिलका है। पुलिस उसकी बिल्टी मांगी गई तो वह बिल्टी पेश नहीं कर पाए। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो लोहे के बक्से में 650 पेटी देसी शराब बरामद हुई। चालक व परिचालक ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर पानीपत जा रहे थे।
विज्ञापन
पिछले दो माह में शहजादपुर में पकड़े तस्करी के मामले
- छह जुलाई को पुलिस ने एक व्यक्ति से 15 बोतल, 14 आधा व 38 पव्वे शराब के बरामद किए।
- 2 मई को ढाबे से रेड कर 12 बोतल शराब पकड़ी।
- 24 मई को एक ट्रक से 1056 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी।
- दो जून को 2 कारों से 39 पेटी शराब।
- 9 जून को 12 बोतल देसी शराब की पकड़ी।
- 26 जून को दो जगह से 41 बोतल शराब की पकड़ी।
- 27 जून को मुख्यमंत्री उडनदस्ते ने सौ बोतल शराब की पकड़ी।
- 27 जून को 21 बोतल शराब पकड़ी।
- 4 जुलाई की देर रात को एक आल्टो कार से 18 पेटी शराब पकड़ी।
- पांच जुलाई को अवैध शराब बेचते व्यक्ति को 21 बोतल शराब पकड़ी।
अवैध ठेके तक पकड़े क्षेत्र में
क्षेत्र में अनेक ठेके अवैध खोले गए है़ लेकिन पुलिस इन पर नकेल कसने में असमर्थ दिखाई दे रही है। बीती 27 जून को एनएच 72 पर शहजादपुर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रोड के महज 50 मीटर दूर से एक अवैध शराब की दुकान से छापा मारकर 101 बोतल अवैध शराब की बरामद की थी।
शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कई मामले अब तक पकड़े हैं और पुलिस नशे की जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है ताकि पूर्ण रूप से तस्करी पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस क्षेत्र में अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है।
सुरेशपाल, एसएचओ, शहजादपुर थाना।