{"_id":"618975d4fb4149330b4dfa80","slug":"15-thousand-looted-from-cable-operator-by-attacking-with-knife-ambala-news-knl889753103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर केबल संचालक से लूटे 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमला कर केबल संचालक से लूटे 15 हजार
विज्ञापन
सीसीटीबी फुटेज में कैद आरोपी युवक राकेश से रुपये छीनता हुआ।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। काली बाड़ी मंदिर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये जमा करवा रहे केबल संचालक पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए चोर ने चाकू की नोक पर युवक से 15 हजार रुपये लूट लिए।
कैंट पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में राकेश ने बताया कि वह गुरुनानक नगर का निवासी है और रविवार को वह अंबाला छावनी के कालीबाड़ी मंदिर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में 15 हजार रुपये जमा करवाने आया था। जैसे ही वह एटीएम मशीन में रुपये जमा करने लगा तो तभी पीछे से एक नकाबपोश युवक आया और उसने राकेश से रुपये छीनने की कोशिश की। मगर, राकेश के रुपये नहीं देने पर आरोपी युवक ने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया और रुपये छीन लिए।
चाकू लगने से राकेश घायल हो गया। तभी युवक मौका पाकर एटीएम से बाहर निकला। पहले से एटीएम के बाहर मौजूद दूसरा युवक बाइक शुरू कर खड़ा था देखते ही देखते दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल राकेश जानकारी देता हुआ।- फोटो : Ambala
विज्ञापन