{"_id":"6a037b13be836a0ad7024b01","slug":"15-lakh-fraud-in-the-name-of-digital-marketing-trap-laid-by-giving-task-on-telegram-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163071-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, टेलीग्राम पर टास्क देकर बिछाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, टेलीग्राम पर टास्क देकर बिछाया जाल
विज्ञापन
अंबाला। साइबर अपराधियों ने पार्ट-टाइम जॉब व डिजिटल मार्केटिंग का झांसा देकर डकोला गांव के युवक जगप्रीत से 15.21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठगों ने टेलीग्राम एप के जरिए संपर्क साधा व होटल रेटिंग के नाम पर मोटा कमीशन देने का लालच दिया। शातिर आरोपियों ने खाते में पहले कुछ पैसों का मुनाफा दिखाया। धीरे-धीरे पैसे लगवाकर अपने जाल में फंसाते रहे। जब मुनाफे के साथ राशि निकलनी चाहिए तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित जगप्रीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महिला की टेलीग्राम एप के जरिये बिछाया जाल, 160 रुपये देकर जीता विश्वास
पीड़ित जगप्रीत ने बताया कि 30 अप्रैल को उन्हें टेलीग्राम पर शालिनी झा नामक आईडी से मैसेज आया। उसे बताया गया कि वह घर बैठे होटल और रेस्टोरेंट को रेटिंग देकर पैसे कमा सकता है। शुरुआत में टास्क पूरे करने पर उसे 160 रुपये और फिर 4021 रुपये वापस मिले, जिससे उसे काम असली लगा। इसके बाद ठगों ने उसे कॉइन एप पर निवेश करने व अकाउंट अनफ्रीज करने के नाम पर जाल में फंसा लिया। ठगों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसका स्कोर कम हो गया है और रुपये निकालने के लिए उसे पेनाल्टी, कन्वर्जन फीस और टैक्स जमा करना होगा। युवक ने अलग-अलग किस्तों में अपने एसबीआई व एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 15 लाख 21 हजार 106 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आखिर में उससे 4.45 लाख की ओर मांग की गई तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि किस खाते में पैसे गए और नंबर आदि सारी जानकारी पुलिस को दी गई है।