फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15 buses will soon be added to Ambala's fleet

Ambala News: अंबाला के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 15 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
15 buses will soon be added to Ambala's fleet
अंबाला। जल्द ही अंबाला में बीएस 6 मानक की वातानुकूलित और सामान्य बसें आने वाली हैं। इन बसों के आने से एक और जहां रोडवेज की बसों में इजाफा होगा। इनके संचालन से राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। इन बसों से आने से यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसमें 10 बसें इंदौर से तो पांच बसें मानेसर से मंगाई गई हैं। इनमें वातानुकूलित बसों में दोनों तरफ दो-दो सीटों की लाइनें होंगी। इससे यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। अभी तक एसी बसों में एक तरफ तीन सीटें तो दूसरी तरफ दो सीट होती है। इससे यात्री आराम से सफर नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

सात राज्यों में चलाने की योजना
अंबाला डिपो के पास जो 15 नई बसें आएंगी उनमें 10 बसें सामान्य और पांच बसें वातानुकूलित श्रेणी की होंगी। अंबाला डिपो द्वारा इन बसों को लंबे और लोकल रूट पर चलाया जाएगा। बदलते समय के साथ साथ अंबाला डिपो अपने आप को भी अपग्रेड कर रहा है। मौजूदा समय में अंबाला डिपो की बसें चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू और हरियाणा के विभिन्न जिलों में सफर करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अंबाला डिपो की क्षमता
मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास 175 बसें हैं। जिसमें 10 बसें वातानुकूलित बसें, 13 मिनी बस, 20 किलोमीटर स्कीम की बस, पांच इलेक्ट्रिक बस और 175 बस सामान्य बसें है। अंबाला डिपो के अधिकारियों द्वारा इन बसों को चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू और हरियाणा के विभिन्न जिलों में चलाया जा रहा है।
वर्जन
अंबाला में जल्द 10 सामान्य और पांच वातानुकूलित बसें आने वाली हैं यह बसे मानेसर और इंदौर से आएंगी।
सुरेंद्र कुमार, डीआई, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed