फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   14.60 lakh fraud in the name of extracting gold buried in the house

Ambala News: घर में दबा सोना निकालने के नाम पर 14.60 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
14.60 lakh fraud in the name of extracting gold buried in the house
शहजादपुर। घर में सोने-चांदी की ईंटें दबी होने का झांसा देकर तांत्रिक विद्या के नाम पर किसान अजय से 14.60 लाख रुपये की ठगी हो गई। शातिर पांच ठगों ने रुपये हड़पने के बाद किसान को नकली सिक्के थमा दिए। किसान को बाद में ठगी का पता चला। शहजादपुर पुलिस ने डीएसपी नारायणगढ़ के आदेश पर पांच आरोपी यमुनानगर के डारपुर गांव निवासी अली अहमद, अब्दुल वाजिद व सहारनपुर के मच्छरेहड़ी गांव निवासी जाकिर खान, उसकी पत्नी अंजुम जाखिर व एक अन्य अली मलिक पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

शहजादपुर गांव निवासी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात अली अहमद, अब्दुल वाजिद और जाकिर खान से हुई थी। आरोपियों ने बातों में फंसाकर कहा कि उसके माथे की लकीरें बहुत तेज हैं व उसके घर में भारी मात्रा में सोना-चांदी दबा हुआ है, जिसे वह अपनी तांत्रिक शक्ति से निकाल सकते हैं। आरोपी उसे लगातार बहकाते रहे। 13 अगस्त 2025 को आरोपियों ने पहली बार उससे नकदी और चेक लिया। साहा, साढौरा और बिलासपुर में बुलाकर अलग-अलग तारीखों में कभी ऑनलाइन तो कभी नकद रुपये लिए गए। आरोपियों ने कुल 14.60 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का अहसास तब हुआ जब आरोपियों ने एक मिट्टी के बर्तन में लाल कपड़े में लपेटकर कुछ सिक्के दिए, जो जांचने पर नकली पाए गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed