फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   परीक्षा देने नहीं पहुंचे साढ़े चार हजार परीक्षार्थी

परीक्षा देने नहीं पहुंचे साढ़े चार हजार परीक्षार्थी

Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने नहीं पहुंचे साढ़े चार हजार परीक्षार्थी
परीक्षा देने नहीं पहुंचे साढ़े चार हजार परीक्षार्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा सिविल सर्विसिज परीक्षा को लेकर रविवार को ट्विन सिटी में प्रशासन अलर्ट दिखा। वहीं शहर में जाम की स्थिति भी बनी दी। धारा-144 के तहत जहां परीक्षा केंद्र के बाहर किसी को खड़ा नहीं होने दिया। वहीं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने भी जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं को जांचा। वहीं इस परीक्षा में साढ़े चार हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त ने हरियाणा सिविल सर्विसिज परीक्षा को लेकर बनाए गए केंद्रों में सबसे पहले पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची। यहां उन्होंने पूरे परीक्षा केंद्र का दौरा किया, जिसके बाद वह अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग स्थित डीपीएस स्कूल में पहुंची और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। वह हरियाणा सिविल सर्विसिज कमीशन की ओर से परीक्षा केंद्रों में लगाए गए स्टाफ से भी परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। उनके साथ परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी सितेंद्र सिवाच भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
10 हजार 564 ने दी परीक्षा
हरियाणा सिविल सर्विसिज की परीक्षा के लिए जिले में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें शहर में 34 और छावनी में 24 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। परीक्षा दो चरणों में सुबह 10 से 12 व शाम को 3 से 5 बजे आयोजित हुई। दोनों चरणों की बात करें तो परीक्षा में 15 हजार 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने थी, लेकिन पहले चरण में 5 हजार 297 व दूसरे चरण में 5 हजार 267 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। यानी 10 हजार 564 ने परीक्षा दी और 4 हजार 556 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लगा जाम, नियमों की भी उड़ी धज्जियां
हरियाणा सिविल सर्विसिज परीक्षा को जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। बाकायदा एसपी ने पुलिस मुलाजिमों को परीक्षा के लिए सतर्क रहने की हिदायत भी दी थी, लेकिन फिर भी परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं ट्रैफिक नियमों की भी परीक्षा के बाद जमकर धज्जियां उड़ीं। ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां ढोते दिखे।
---
सड़कों पर किनारे बैठ तैयारी करते दिखे परीक्षार्थी
सुबह और शाम दोनों ही चरणों में परीक्षा से काफी पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के नजदीक पहुंच गए। परीक्षा में समय होने के चलते अधिकतर परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी पार्कों व सड़क किनारे बैठे तैयारी करते दिखे।

---
परीक्षार्थियों के आभूषण उतरवाए
परीक्षा केंद्र में एंट्री करते वक्त परीक्षार्थियों की चेकिंग के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कान की बालियां, टॉपस और अन्य आभूषण भी उतरवाएं गए। वहीं परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, बैल्ट, किसी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक गैजेट इत्यादि ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रही। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी भी लगाए गए और परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed