फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डेयरी में घुसकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, चंडीगढ़ रेफर

डेयरी में घुसकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, चंडीगढ़ रेफर

Sun, 10 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेयरी में घुसकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, चंडीगढ़ रेफर
नारायणगढ़। पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन नकाबपोशों ने डेयरी में घुसकर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डाक्टरों ने सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव चाणसोली के प्रदीप पुत्र मेहर सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह आईसीएल कॉलेज सौंतली मे लेक्चरार की नौकरी करता है। उन्होंने नारायणगढ़ बिजली दफ्तर के पास दूध की डेयरी की हुई है। 7 मार्च को करीब शाम 7 बजे वह अपनी डेयरी के अंदर बैठा था। इतने मे 5-6 नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति हाथों में तेजधार हथियार व डंडे लेकर उनकी डेयरी के अंदर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर उसके पड़ोसी दुकानदार दौड़कर मौके पर आए। उन्हें आता देखकर उपरोक्त अज्ञात हमलावर वहां से भाग गए और जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए। इस हमले के कारण उसे गंभीर चोटें आई। उसका भाई उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ लेकर गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed