फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हरियाणा और उड़ीसा के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

हरियाणा और उड़ीसा के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा और उड़ीसा के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। लड़कियों की अंडर-19 स्कूल नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान हरियाणा और ओडिसा की टीम के बीच खिताबी भिड़ंत रविवार को होगी। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए जिसमें हरियाणा और ओडिसा की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेघालय और ओडिसा की टीम के बीच हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल दिखाया और हमले किए। मगर कोई भी टीम मध्यांतर तक गोल नहीं कर सकी। मगर मध्यांतर के बाद स्थिति पूरी तरह से पलट गई। ओडिसा की छात्राओं ने जोरदार खेल दिखाते हुए दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में एक गोल दाग दिया। ओडिसा की ओर से गीता ने टीम के लिए पहला गोल किया। इसके उपरांत 65वें मिनट में गीता ने जोरदार खेल दिखाते हुए टीम के लिए एक और गोल दाग दिया। इसके उपरांत 70वें मिनट में सुशमिता ने टीम के लिए तीसरा गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। 3-0 से मैच जीत ओडिसा ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मध्य हुआ। मैच के आरंभ से ही हरियाणा की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम पर कई हमले किए। 11वें मिनट में हरियाणा की स्ट्राइकर समीक्षा को शानदार मौका मिला जिसे उसने गोल में तब्दील कर दिया। इसके उपरांत हरियाणा ने गोल करने के कई अवसर भी गंवाए। दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने कई हमले किए, मगर हरियाणा की टीम पूरी तरह से डिफेंस पर आ गई। अंत में हरियाणा ने 1-0 से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। अब रविवार सुबह 11 बजे जीएमएन कालेज में फाइनल मुकाबला होगा जबकि तीसरे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ और मेघालय की टीम आपस में भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कैंप फायर का आयोजन स्कूल में
उधर, जीएमएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार रात खिलाड़ियों के लिए कैंप फायर का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल शीतल शर्मा ने बताया कि बच्चों ने इसका भरपूर आनंद लिया और इस दौरान उन्हें खाद्य पदार्थ भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed