फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बीचबचाव करने आए युवक पर बीच बाजार में तलवार व डंडों से हमला

बीचबचाव करने आए युवक पर बीच बाजार में तलवार व डंडों से हमला

Sun, 11 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
बीचबचाव करने आए युवक पर बीच बाजार में तलवार व डंडों से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। शनिवार शाम पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले नन्हेड़ा बाजार के बीचोबीच तलवार व डंडों से युवक पर ताबड़तोड़ वार किया। बदमाश दौड़ा-दौड़ाकर युवक पर हमले करते रहे और लोग तमाशबीन बने रहे। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं जब दूसरे पक्ष के लोग जमा होने लगे तो वे अपनी दो स्कूटी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने गाड़ियों को तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल का उपचार सिविल अस्पताल कैंट में चल रहा है।
घटना शाम पांच बजे की है। नन्हेड़ा बाजार में मॉडल वीयर के नाम से कपड़े की दुकान है। नन्हेड़ा निवासी घायल युवक हरदेव सिंह उर्फ पिंका (34) ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे दुकानदार अभिषेक व बीडी मिल निवासी सचिन के बीच लेनदेन को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह भी दुकान पर बैठा तो दोनों को शांत करा दिया। इसके बाद शाम को करीब दस बाइक पर 25 लोग दुकान पर आ धमके। संयोग रहा कि वह भी वहीं पहुंच गया। बदमाशों सचिन व उसके साथी ने उसे कपड़े की दुकान से बाहर खींचा और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने अभिषेक को छोड़ उस पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिस कारण उसके सिर, हाथ व पैर में काफी चोटें आई हैं। जब उसके साथी मौके पर पहुंचे तो वे भाग गए। हालांकि इस दौरान दो स्कूटी छोड़ गए। गुस्से में लोगों ने तोड़फोड़ की और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके से तलवार का कवर भी बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त नन्हेड़ा बाजार भीड़ से गुलजार था। तभी 20-25 बदमाश हाथों में तलवार और डंडे लिए एक नौजवान शख्स को दौड़ाते हुए उस पर तलवारों से वार कर रहे थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

------------
नन्हेड़ा बाजार में हुए झगड़े की अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की दो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूषण दास, एसएचओ, थाना पड़ाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed