{"_id":"5be0952ebdec22696b23997f","slug":"141541444910-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर जाम से बेहाल रही ट्विन सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर जाम से बेहाल रही ट्विन सिटी
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। धनतेरस पर बाजारों में जाम की स्थिति रही। ट्विन सिटी के बाजार जाम से बेहाल रहे। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि बाजारों में बेरिकेट्स लगा दिए गए जिस वजह से वाहनों को आने से रोका गया। मगर बावजूद इसके जाम से बाजार बेहाल रहे। सिटी के प्रेम नगर, जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट, शुक्ल कुंड रोड, सर्राफा बाजार, मानव चौक आदि स्थान जाम से बेहाल रहे। वहीं कैंट में सदर बाजार, निकलसन रोड, विजय रतन चौक सहित सभी बाजारों में आज भी भीड़ के कारण लोग निकल नहीं पा रहे थे। जगह जगह पर जाम लगा होने के कारण पुलिस को भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर स्थानों पर इसके चलते खरीदारी करने वाले लोग बाजार में सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर रहे थे। सड़क पर एक लेन की जगह बचने से वाहनों की गति धीमी पड़ गई। वहीं, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए।