फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   उम्मदें चढ़ीं परवान, आज होगा मेधावियों का सम्मान

उम्मदें चढ़ीं परवान, आज होगा मेधावियों का सम्मान

Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
उम्मदें चढ़ीं परवान, आज होगा मेधावियों का सम्मान
उम्मीदें चढ़ीं परवान, आज होगा मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टीम अंबाला। अमर उजाला की ओर से शनिवार 22 सितंबर को हिसार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूचना मिलने के बाद विद्यार्थी खुशी से झूम उठे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश और जिले के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। अमर उजाला ने हरियाणा बोर्ड में प्रदेश और जिले के टॉपर्स से बात की। अमर उजाला के इस सम्मान समारोह को लेकर होनहार खासे उत्साहित हैं।
--------------
आईएएस बनना चाहती है रिया
मुझे आज गर्व है कि मैं मुख्यमंत्री जी के हाथों से सम्मानित होने जा रही हूं। मैं अब श्रीमद्भागवत गीता विद्यालय से कक्षा 11वीं की नॉन मेडिकल की छात्रा हूं। मैं आईएएस बनना चाहती हूं और इसी माध्यम से समाज की सेवा करना चाहती हूं। मेरे पिता जी कारपेंटर हैं, फिर भी वह मेरी पढ़ाई के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

-रिया, दसवीं टॉपर।
--------------
जैसे सपना देख रही हूं : प्राची
दसवीं की परीक्षा एक पोजीशन के साथ क्लीयर करना ऐसा है, जैसे एक सपना पूरा हुआ हो। लेकिन अभी और भी पड़ाव हैं, जिनको पूरा करना है। प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हूं। इसी सपने को पूरा करने में परिवार भी साथ दे रहा है, जबकि इसकी तैयारियां अभी से कर रही हूं। मेरा मानना है कि शिक्षा जरूरी तो है, साथ ही एक टारगेट भी होना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी समाज के हर वर्ग और सरकार के बीच की कड़ी होता है। यही वह कड़ी है, जो सरकार का मकसद तो पूरा करती है, साथ ही जनता को भी सरकार से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्राची, दसवीं टॉपर।
-------------
अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है लक्ष्य
मेरा सपना आईएएस अधिकारी बनना है। अभी फिलहाल नॉन मेडिकल में दाखिला लिया है, लेकिन अधिकारी बनकर ही देश व समाज की सेवा करना चाहता हूं। मैंने शुरू से ही तय किया था कि आईएएस अधिकारी बनकर समाज के ऐसे लोगों की मदद करना चाहता हूं, जो सरकारी योजनाओं से दूर हैं। अकसर देखा है कि समाज के निम्न वर्ग को योजनाओं की जानकारी नहीं होती, जिससे सरकार का मकसद पूरा नहीं होता। यदि यह पूरा होता है तो इसमें प्रशासनिक अधिकारियों का हाथ सबसे अधिक होता है। मेरा टारगेट यही है कि सरकार और इस वर्ग के बीच बढ़ती खाई को दूर किया जा सके।
-रितिक, दसवीं टॉपर।
-------
बीटेक कर रही हूं, मेहनत पर था विश्वास
मेरा सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। अभी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही हूं। दसवीं में जिले में टॉपर होना सपना सच होने जैसा है। मुझे अपनी मेहनत पर विश्वास था। मुझे काफी अच्छा लग रहा है। अधिकारी बनकर समाज में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने का लक्ष्य है। अभी अपनी पढ़ाई पर फोकस रखना चाहती हूं। सीएम के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं। दसवीं में भी मैं अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सीएम के हाथों सम्मानित हो चुकी हूं।
-कुमुद, 12वीं साइंस।
---------------
महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनना है सपना
मैंने बराड़ा के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी संस्कृति स्कूल से टॉप किया है। अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करना लक्ष्य है। सपना है कि वह महिला रोग विशेष डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करे। मैंने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी है। परिजन भी मुझे एक काबिल डॉक्टर बनाना चाहते हैं। टॉप में आने का श्रेय उसके स्कूल स्टाफ को जाता है। सीएम के हाथों सम्मानित होने से काफी खुशी मिलेगी।
-विशाखा, 12वीं साइंस।
----------------
इंजीनियर बनने का है सपना
साइंस में मेरी शुरू से ही रुचि रही है। इसलिए जिले में टॉपर का पोजिशन आया है। इसके लिए माता-पिता को श्रेय देती हूं। बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना है। अभी कोचिंग के माध्यम से आईआईटी की तैयारी कर रही हूं। अभी पूरा फोकस पढ़ाई पर लगा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि सफलता जरूर मिलेगी। सीएम के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है।
-काजल, 12वीं साइंस।
------------
मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा
मैंने गांव धनाना अंबाला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं कला में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जिसका श्रेय मेरे माता-पिता व अध्यापकों को जाता है। अब मैं गुरु हरकिशन कॉलेज पंजोखरा साहिब से बीए पार्ट वन में हूं व इकोनॉमिक्स व पॉलिटिकल में मेरी रुचि है। आईएएस बनना चाहती हूं। जब मुझे पता चला कि मुझे मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का मौका मिला है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- प्रियंका, 12वीं आर्ट।
----------------
बैंक ऑफिसर बनने का है सपना
स्कूल में पढ़ने के लिए बहुत मेहनत की है। अपने गांव बुड्ढा खेड़ा से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव भरेड़ी साइकिल से जाती थी। घर की हालत नाजुक है। पिता जी बीमार हैं। भाई मजदूरी करते हैं, फिर भी उनका सपना पढ़कर बैंक ऑफिसर बनने की है। अब राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ से कला पार्ट वल में इकोनॉमिक्स सहित पढ़ रही हूं। जब मुझे पता चला कि मुझे हिसार में मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा तो बहुत गर्व महसूस हुआ।
-मानसी, 12वीं आर्ट।
-------------
उच्चाधिकारी बनना चाहती हूं
मुझे बहुत खुशी है कि मैंने जिले में टॉप किया है जिसका श्रेय मैं अपने अध्यापकों को देती हूं, जिन्होंने मुझे पढ़ाने में बहुत मेहनत की। साथ ही मेरे माता-पिता भी इस श्रेय के पात्र हैं। मैं पढ़-लिखकर उच्चाधिकारी बनना चाहती हूं। सीएम के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। मेरा सपना सच होता दिख रहा है।
-सुजाता भरेड़ी, 12वीं आर्ट।
---------
लेक्चरार बनने का है सपना
मेरा सपना लेक्चरार बनने का है। कॉमर्स से टॉप करके गर्व महसूस कर रही हूं। अभी देव समाज गर्ल्स कॉलेज से बीकॉम कर रही हूं। मुझे अध्यापन क्षेत्र में जाना है। मुझे पढ़ाना अच्छा लगता है। समय मिलता है तो बच्चों को पढ़ाती भी हूं। सीएम के हाथों सम्मानित होने की खबर सुनकर अच्छा लग रहा है। आयोजनकर्ताओं की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद होता नजर आ रहा है।

-हेमा, 12वीं कॉमर्स।
------------------
आईएएस या आईआरएस बनना चाहती हूं
गांव नन्हेड़ा, मैंने 12वीं कक्षा कॉमर्स से न्यू आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबली से की, जिसमें मैंने 94.2 प्रतिशत नंबर हासिल किए। मैं अब नारायणगढ़ में बीकॉम पार्ट वन में पढ़ रही हूं। मैं आईएएस या आईआरएस बनना चाहती हूं। मेरी इस कामयाबी में मेरे स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम सैनी को इसका श्रेय जाता है जिनकी वजह से आज मुझे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
-प्रियंका, 12वीं कॉमर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed