फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   निर्मानाधीन नौरंगराय सरोवर में ही तैराए जाएंगे भगवान वामन के हिंडौले

निर्मानाधीन नौरंगराय सरोवर में ही तैराए जाएंगे भगवान वामन के हिंडौले

Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
निर्मानाधीन नौरंगराय सरोवर में ही तैराए जाएंगे भगवान वामन के हिंडौले
निर्मानाधीन नौरंगराय सरोवर में ही तैराए जाएंगे भगवान वामन के हिंडौले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले की तैयारी इन दिनों जोरों पर है। श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर की ओर से 19 से 21 सितंबर तक ऐतिहासिक वामन द्वादशी का मेले को धूमधाम से मनाने की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन नौरंगराय सरोवर के जीर्णोद्धार का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। इसके चारों ओर बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के सरिये अभी बाहर निकले हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि लगभग 6 महीने पहले शहर विधायक असीम गोयल द्वारा इस पवित्र सरोवर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण यहां का निर्माण अभी भी कोई स्वरूप नहीं ले पाया है। चूंकि 21 सितंबर को यहां रात्रि के समय वामन भगवान के पवित्र हिंडौले तैराए जाने हैं इसलिए मजबूरी में प्रशासन को सरोवर में हालत में पानी भरना पड़ रहा है। गत माह शहर में मीडिया सेंटर में पत्रकारों से हुई बातचीत में नगर निगम के एमई ने कहा था कि सरोवर को भरने से पहले इसकी घास को स्प्रे द्वारा नष्ट करके इसमें साफ पानी भरा जाएगा, परंतु अभी तक न तो इसकी घास काटी गई है और न ही इसमें स्प्रे किया गया है बल्कि सीधा ही मेन लाइन से सप्लाई जोड़कर इसमें पानी भरना शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें निर्माण सामग्री का बचा हुआ सामान भी बीच में ही छोड़ दिया गया है जोकि हिंडौले को तैराते समय तैराकों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस ओर गंभीरता से ध्यान दें, ताकि यहां किसी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed