{"_id":"5b918466867a557f6f60c004","slug":"141536263270-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से हर कोई परेशान, कीचड़ के बीच काम कर रहे सरकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से हर कोई परेशान, कीचड़ के बीच काम कर रहे सरकारी कर्मचारी
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी बाधित, कीचड़ के बीच काम कर रहे सरकारी कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। यहां हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। जल निकासी की समस्या से हर कोई परेशान है। सड़कों व गलियों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी होती है, वहीं विभागीय अधिकारियों को भी कीचड़ के बीच काम करना पड़ रहा है। जिले के कई विभाग ऐसे हैं जहां पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण महीनों तक पानी भरा रहता है और विभाग तक पहुंचने का जुगाडू़ रास्ता बनाना पड़ता है। इस कारण बीमारियों के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं विभागों के साथ-साथ सड़कों पर जमा होने वाला पानी जनता के लिए परेशानी बना हुआ है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसा ही हाल कैंट के तहसील, जिला उद्योग कार्यालय, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय, नन्हेड़ा स्थित पशु अस्पताल, स्टेडियम के सामने वाली रोड, रेलवे अंडरपास, रेलवे कॉलोनी जाने वाला पुल, दिल्ली फाटक, सुंदर नगर क्षेत्र, सिटी के बस स्टैंड वर्कशॉप, सेक्टर-7 का एंट्रेंस गेट, अग्रसेन चौक पर पुल के नीचे का क्षेत्र सिटी का सिविल अस्पताल, टीबी अस्पताल, सेक्टर-10 का क्षेत्र व अन्य विभागों व स्थानों की स्थिति भी बद से बदतर हो रखी है और लोग इस समस्या से परेशान हैं।
महीनों तक नहीं उतरता विभागों से पानी
सिटी के सिविल अस्पताल, टीबी अस्पताल, बस स्टैंड वर्क शॉप सेक्टर सात का एंट्रेंस गेट, सेक्टर 10 की स्थिति तो ऐसी है, जहां एक बार बारिश होने के बाद पानी उतरने में कई महीने लग जाते हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को विभाग में जाने के लिए या तो अपने जूते उतराने पड़ते हैं या वह जुगाडू़ रास्ता बनाकर अपने दफ्तर तक पहुंचते हैं। ऐसे ही क्षेत्र को लोग भी कई-कई दिन तक के बाहर के क्षेत्र से कट जाते हैं। सेक्टर 10 के निवासियों ने बताया कई बार तो उन्हें अपने बच्चों की स्कूल से छुट्टियां तक करवानी पड़ जाती हैं और दूध वाला भी घर दूध नहीं देने आता जिससे वह बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं।
---------------
बीमारियां फैलने का डर
कई दिन तक एक ही स्थान पर पानी भरा होने के कारण उस विभाग एवं क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है क्योंकि उस क्षेत्र में मलेरिया व डेंगू जैसे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के साथ साथ पानी से फैलने वाली डायरियां व अन्य बीमारियां भी फैल सकती है। लेकिन इसके बाद भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही जिससे वहां के निवासियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को राहत मिल सके साथ ही वहां आने वाले लोगों को भी इस समस्या से जूझना न पड़े।
विज्ञापन
-----------
कैंट पशु अस्पताल के भीतर की स्थिति बदतर
कैंट के नन्हेड़ा स्थित पशु डिस्पेंसरी में बीएलडीए अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल ने बताया कि काफी लंबे समय से पानी निकासी की समस्या अस्पताल में बनी हुई है। इस कारण उनका डिस्पेंसरी में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति अपने पशु को डिस्पेंसरी में दिखाने के लिए लाता है तो वह कई बार अंदर आने से भी कतराता है। कक्ष में भी कीचड़ हो रखा है। इससे इलाज करने में काफी परेशानी होती है।
--------------
स्टाफ रोड स्थित लाइब्रेरी के सामने व एफसीआई गोदाम के पास गिरे पेड़
बारिश के साथ तेज हवा के कारण स्टाफ रोड स्थित लाइब्रेरी के पास व एफसीआई गोदाम के पास पेड़ गिए गए, जिस कारण उस क्षेत्र की कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं जाम की समस्या भी बनी रही। वहां के लोगों ने इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद सड़क से पेड़ों को हटाया गया और जाम को खोला गया।
दिल्ली फाटक पर लग जाता है जाम
दिल्ली फाटक के पास पानी खड़ा होने के कारण काफी लंबे जाम की स्थिति बन जाती है, जिस कारण वहां के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने कहा कि यह समस्या हर बारिश के सीजन की है। इसके बाद भी इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए किसी तरह का कोई हल नहीं किया जा रहा है।