फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रदूषण विभाग का दो दर्जन स्क्रीनिंग प्लांटों पर चला डंडा, सील

प्रदूषण विभाग का दो दर्जन स्क्रीनिंग प्लांटों पर चला डंडा, सील

Sat, 01 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग का दो दर्जन स्क्रीनिंग प्लांटों पर चला डंडा, सील
प्रदूषण विभाग ने 24 स्क्रीनिंग प्लांटों को किया सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। खनन कंपनी का ठेका रद्द होने के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध खनन के लिए जिम्मेदार स्क्रीनिंग प्लांटों पर शुक्रवार को प्रदूषण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 24 प्लांटों को सील कर दिया। खबर लिखे जाने तक सीलिंग करने की कार्रवाई जारी थी। शुक्रवार को देर सायं तक जारी इस कार्रवाई में प्रदूषण विभाग की पांच टीमें तथा खनन विभाग व पुलिस जुटी हुई थी। इस दौरान संचालक भूमिगत हो गए।
नारायणगढ़ जोन में खनन का ठेका लेने वाली कंपनी का अनुबंध लगभग छह माह पूर्व सस्पेंड किया गया था। इसके पीछे कारण कंपनी द्वारा निर्धारित फीस जमा न करना था। हालांकि कंपनी का ठेका रद्द हो गया था, बावजूद इसके खनन माफिया बरसाती सीजन में क्षेत्र की नदी-नालों से धड़ल्ले से खनन कर रहे थे। पूर्व में भी प्रदूषण विभाग द्वारा लगभग 30 स्क्रीनिंग प्लांट सील किए थे, लेकिन उन प्लांट संचालकों ने भी उस सील को दरकिनार कर दोबारा अपने प्लांट चला लिए।
विज्ञापन

नारायणगढ़ जोन में चल रहे चार दर्जन प्लांट
नारायणगढ़ जोन में लगभग चार दर्जन स्क्रीनिंग प्लांट चल रहे हैं, जिनमें से अधिकतर के पास न तो कोई एनओसी है और न ही कोई लाइसेंस। राजनैतिक संरक्षण के साये में क्षेत्र के नदी-नालों को अवैध तौर पर चीर रहे इन प्लांट संचालकों ने न केवल प्राकृतिक संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया अपितु क्षेत्र की सड़कों पर इन प्लांटों की गाड़ियां आम आदमी के लिए मौत बनकर घूम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गावों में हैं स्क्रीनिंग प्लांट
नारायणगढ़ जोन में मारकंडा, सुकरों, रूण, बेगना, ओमला आदि नदियां होकर गुजरती हैं, इन नदियों के किनारे बसे गांव हमीदपुर, डेरा, शाहपुर, टोका, मियांपुर, टपरियों, कोहड़ा भूरा आदि लगभग एक दर्जन गांवों में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग प्लांट स्थापित हैं, जो चोरी-छिपे अवैध खनन को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं।
1 जुलाई से 30 सितंबर तक बैन होता है खनन
सरकारी आदेशों के मुताबिक नदी में किसी भी तरह के खनन पर एक जुलाई से लेकर 30 सितबर तक पूर्णत: रोक लगाई जाती है, जिसकी उल्लंघना करने पर खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है।

कोट्स
बड़े तौर पर की जा रही इस कार्रवाई में लगभग दो दर्जन प्लांटों को सील करने की प्रक्रिया जारी है। प्लांटों के सही आंकलन का ब्यौरा इस सारी कार्रवाई के पूरा होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
- विपिन कुमार, एसडीओ, प्रदूषण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed