{"_id":"5b68a58d4f1c1b61508b7797","slug":"141533584781-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णों देवी कटड़ा से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णों देवी कटड़ा से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा तक स्पेशल ट्रेन
अंबाला कैंट। रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन को लेकर रेलवे द्वारा दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन 04409/04410 को चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ दिवेद्वी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04409 दस और 14 अगस्त को दिल्ली से रात्रि 9.10 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04410 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली 11 व 15 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन तड़के तीन बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन में एक द्वितीय श्रेणी एसी, दो तृतीय श्रेणी एसी व दस द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच होंगे। इसके अलावा चार जनरल डिब्बे होंगे। ट्रेन अंबाला कैंट के अलावा लुधियाना, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।