फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - एडीजीपी के समक्ष मंच से खुलकर बोले सरपंच

- एडीजीपी के समक्ष मंच से खुलकर बोले सरपंच

Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
- एडीजीपी के समक्ष मंच से खुलकर बोले सरपंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
पुलिस ऑडिटोरियम में अंबाला रेंज के एडीजीपी डा. आरसी मिश्रा ने सरपंच-पंच सम्मेलन को शुक्रवार देर शाम संबोधित किया। इस सम्मेलन के दौरान ग्राम पंचायतों के सरपंचो-पंचो ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सरपंचों ने मंच से ही कहा कि पुलिस का रवैया उनके प्रति ठीक नहीं है। कोई वेरिफिकेशन करानी हो तो पुलिस उनकी बेइज्जती तक कर देती है जिससे वह काफी हताश हैं।
एक युवा सरपंच ने कहा कि पुलिस के इसी रवैये के चलते वह निराश है। यदि जनता-पुलिस सहयोग बढ़ाना है तो पुलिस को इसके लिए अपने रवैये में सुधार करना होगा। सम्मेलन में एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों को खोजने में सरपंच-पचं का अहम योगदान होता है और उन्हें करना भी चाहिए। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सरपंच-पंचों का विशेष योगदान रहता है क्योंकि यदि किसी गांव में किसी प्रकार का विवाद होता है तो सबसे पहले सूचना सरपंचों-पंचों को मिलती है, यदि समय रहते गांव में ही इस प्रकार के विवाद का निपटारा हो जाता है तो कानून एवं व्यवस्था बरकरार रहती है। इस अवसर पर एएसपी नितिका गहलोत, डीएसपी राजबीर सिंह, सुरेश कौशिक, अनिल कुमार, ममता खरब व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
पुलिस भी समाज का अभिन्न अंग
एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि पुलिस भी समाज का अभिन्न अंग है, केवल समन्वय व विश्वास रखने से एक-दूसरे की दूरियों को कम किया जा सकता है। पुलिस 24 घंटे नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर है। टीम वर्क से हर अपराध पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह घरों से बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। उन्होंने बच्चों व युवाओं को संस्कार दें ताकि वह भविष्य में बेहतर इंसान बने और नशों से दूर रहें। छोटे बच्चों को वाहन देने से हमेशा परहेज करें। गांव में सरपंच व पंच मिलकर गांव के मामूली झगड़ों को निपटाए ताकि सौहार्द कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ऑनलाइन फ्राड से बचें नागरिक
एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि नागरिक ऑनलाइन फ्राड से सावधान रहे। उन्होंने कहा कि एटीएम एवं एकाउंट नंबर आदि की जानकारी किसी को न दें। अपराधिक आंकड़ों से यह बात सामने आई कि कई लोगों को अब तक ठगा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिक लालच देने वाले के झांसे में कभी न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed