फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   14 selected from across the state for carrom competition, list released

Ambala News: कैरम प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से 14 चयनित, सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
14 selected from across the state for carrom competition, list released
अंबाला। ऑल इंडिया सिविल सेवा कैरम प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में प्रदेशभर के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अब हरियाणा टीम की तरफ से पूना में 17 से 22 फरवरी को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों में अंबाला वन से अनिल कुमार, कैथल के हिम्मतपुरा से सुधीर तनेजा, कैथल के सिरसा से सुरेश कुमार, कैथल से सुनील कुमार, फतेहाबाद से भूरा राम, पंचकूला सेक्टर-12 से परमजीत सिंह, पंचकूला से ही रितू, हिसार के भाना से सीमा, अंबाला सिटी से प्रवेश, अंबाला छावनी करधान से पूनम रानी, पंचकूला से डॉ. नाजरू निशा, अंबाला के बडौला से अमिता रानी व अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से एसएमओ डॉ. विजय वर्मा चुने गए। इसके अलावा अंबाला के हॉकी कोच अमनदीप सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन

हिसार से शिक्षा विभाग के राजेश कुमार बतौर कैप्टन व मैनेजर के तौर पर झज्जर हरियाणा रोडवेज से सुनील कुमार को चुना गया है। दरअसल, यह ट्रायल 4 फरवरी को छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में हुए। इसमें कैथल, हिसार, पंचकुला, फरीदाबाद आदि शहरों से स्वास्थ्य, शिक्षा, हरियाणा रोडवेज आदि विभागों के कुल 40 कर्मचारी शामिल हुए। खिलाड़ियों को कैरम बोर्ड पर बिठाकर उनका स्कोर जांचने के बाद चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed