फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हसनपुर में भूमि पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष, बीडीपीओ बोले-जल्द होगी कार्रवाई

हसनपुर में भूमि पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष, बीडीपीओ बोले-जल्द होगी कार्रवाई

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में भूमि पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष, बीडीपीओ बोले-जल्द होगी कार्रवाई
हसनपुर में भूमि पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष, बीडीपीओ बोले-जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। क्षेत्र के गांव हसनपुर में गोचारन भूमि पर ग्रामीणों के अवैध कब्जों से गोधन और आम लोगों को परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत की बेरुखी के चलते हालात यह अतिक्रमण बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में बीडीपीओ का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में ग्रामीणों ने दो माह पूर्व बीडीपीओ को शिकायत देकर अतिक्रमणों को हटाने और पुराने पड़े तालाबों को दोबारा खोलने की गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक हालात में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि अब रोज वे इस मसले को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत देंगे। गांव हसनपुर में गोचारन की लगभग आठ एकड़ भूमि है। इस पर पिछले लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा कब्जे किए जा रहे हैं। यहां बड़े तौर पर ग्रामीणों ने पक्के निर्माण कर लिए है। पंचायत की बेरुखी के चलते लगभग सारी भूमि पर ग्रामीणों ने गुहारे लगाने के साथ सब्जी तक उगा ली है।
विज्ञापन

गांव के नंबरदार भूषण लाल, पूर्व सरपंच दीपा रानी, पूर्व सरपंच धर्मपाल, पूर्व पंचायत सदस्य रामनाथ, धनराज शर्मा, मेहर चंद, रिंकी देवी, प्रदीप कुमार, हिशम पाल, साहिल आदि ने आरोप लगाया कि इन कब्जों से गोवंश के हालात बदत्तर हो चुके हैं। साथ ही गांव की मुख्य गलियों और फिरनी की स्थिति भी बिगड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने जनवरी माह में इस संदर्भ में बीडीपीओ नारायणगढ़ को एक शिकायत दे बिना निशानदेही के हो रहे निर्माण, नाजायज कब्जों को हटाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने कहा कि अब मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले बीडीपीओ
नारायणगढ़ के बीडीपीओ सुमित बख्शी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सरपंच को कब्जे हटाने के लिए निर्देश दिए गए थे। कब्जाधारियों को नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में ये कब्जे हटाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed