{"_id":"5952a5e04f1c1ba10a8b480c","slug":"131498588640-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- परिजनों का दावा, लूटपाट कर मुन्ना की हत्या की गई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- परिजनों का दावा, लूटपाट कर मुन्ना की हत्या की गई है
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट की रेहड़ी लगाने वाले मुन्ना का शव मिला, हत्या की आशंका
बराड़ा। थाना बराड़ा के साथ सड़क से करीब 40 वर्षीय मुन्ना बेहोशी की हालत में मिला। व्यक्ति को एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसकी लूट के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी का रहने वाला मुन्ना काफी समय में बराड़ा में किराए के मकान पर रह रहा था। वह पिछले करीब बीस साल से मीट की रेहड़ी लगता है। परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात को मुन्ना अपने घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि मंगलवार अल सुबह तीन बजे सूचना मिली कि मुन्ना बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्ना के भाई रमेश कुमार, दीपक, जोगिद्र सिंह, जगदीश, इंद्र पाल, चमन लाल और राजन बताया कि मुन्ना की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उसके सिर में चोट के निशान और आंखों के पास से निकला खून साफ बता रहा है कि मुन्ना को किसी ने पहले लूटा फिर बेरहमी से उसके सिर में चोटें मार उसकी हत्या की। मुन्ना की जेब से न तो नकदी मिली और न ही मोबाइल मिला, जबकि चाबी भी नहीं मिली। बराड़ा थाना से जांच अधिकारी एएसआई वीरभान ने बताया कि परिजन मुन्ना की हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।