फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   तीन समाचार---------

तीन समाचार---------

Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तीन समाचार---------
करंट लगने से घोड़ी की मौत, बिजली विभाग को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बिजली निगम की कथित लापरवाही के कारण वीरवार सुबह जलबेड़ा रोड चौक के पास करंट लगने से घोड़ी की मौत हो गई। घोड़ी गाड़ी के मालिक काका खान निवासी छोटी कामी घनौर, पंजाब और स्थानीय दुकानदारों ने सीधे तौर पर बिजली निगम को जिम्मेवार ठहराया है, जो लंबे समय से इस टूटे खंभे को ठीक नहीं कर पाया। जानकारी मुताबिक काका खां अपनी घोड़ीगाड़ी पर तूड़ी लादकर ले जा रहा था। इस बीच जलबेड़ा रोड चौक पर टूटे पड़े बिजली के खंभे के पास घोड़ी करंट की चपेट में आ गई। घोड़ी को बचाते-बचाते काका खान को भी मामूली करंट लग गया। काका खां ने बताया कि यह घोड़ी उसकी आजीविका का साधन थी और करीब डेढ़ लाख रुपये में खरीदी थी। अब रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। काका खान ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उसे इसका उचित मुआवजा दिलवाया जाये। काका खान ने इस संबंध में पुलिस चौकी नंबर 5 में रपट भी दर्ज करवाई है। वहीं, साथ स्थित दुकान के मालिक नछत्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले एक गाड़ी की टक्कर से यह खंभा टूट गया था। इस बारे में उन्होंने व अन्य दुकानदारों ने मिलकर एसडीओ को शिकायत दी थी कि यहां से टूटे खंभे को ठीक किया जाए लेकिन आज तक बिजली कर्मचारियों ने खंभा ठीक नहीं करवाया।


फोटो नंबर : 17
मंत्री ने दिए गिरदावरी के आदेश : संजय शर्मा
अंबाला सिटी। गांव मल्लौर, खैरा, बकनौर, इस्माईलपुर, मटेहडी शेखां, घाघरू आदि गांवों में किसानों की फसल में आग लगने के मामले में भाजपा नेता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं। शर्मा ने कहा कि जिन किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर फसल पैदा की थी उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन



फोटो नंबर : 18
यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

अंबाला सिटी। टोहाना सब डिपो के निरीक्षक और कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह पर किए गए हमले के विरोध में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की अंबाला डिपो इकाई ने 2 घंटे का धरना-प्रदर्शन कर महानिदेशक के नाम महाप्रबंधक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान रमेश श्योकंद व संचालन सचिव महावीर पाई ने किया। धरने को संबोधित करते हुए रमेश श्योकंद ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार भय और भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन का दावा कर रही हैं वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए व्यक्ति को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया जा रहा है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति अंबाला डिपो मांग करती है कि कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह पर सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत हमला करने वालों को गिरफ्तार करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे। धरने को संजय कालता, विजेंद्र अलेवा, होरी लाल, धनी राम, बिजेंद्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed