फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   70 हजार संगत के लिए की गई गुरमत समागम में व्यवस्था

70 हजार संगत के लिए की गई गुरमत समागम में व्यवस्था

Thu, 28 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
70 हजार संगत के लिए की गई गुरमत समागम में व्यवस्था
गुरमत समागम 31 मार्च को, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सेवा सिमरन सोसायटी के सदस्यों की बैठक बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार में हुई, जिसमें 31 मार्च को गांधी ग्राउंड में होने वाले 26वें सालाना गुरमत समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष ब्रहमजीत सिंह खालसा ने बताया कि इस बार लगभग 70 हजार संगत की आने को लेकर व्यवस्था की जा रही है। समागम में किसी तरह की असुविधा न हों इसके लिए 30 सोसाटियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।

खालसा ने बताया कि साउंड व लाइटिंग सिस्टम यमुनानगर से की गई है। कैपिटल चौक से लेकर गीता गोपाल चौक तक निशान साहब और लाइटिंग से सजाया जाएगा और तीन स्वागती गेट भी तैयार किए गए हैं। समागम के दौरान फ्री दस्तार पगड़ी का कैंप भी लगाया जाएगा। समागम में आए श्रद्धालुओं के लिए चाय, पकौड़े, जलेबियां, जलजीरा, वेजिटेबल सूप व लंगर की व्यवस्था भी है। ब्रहमजीत सिंह खालसा ने बताया कि इस बार यह समागम शाम ठीक पांच बजे आरंभ हो जाएगा। इस समागम में भाई गुरइकबाल सिंह अमृतसर वाले, ज्ञानी हरपाल सिंह फतेहगढ़ साहिब, भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले, भाई ओंकार सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई जबरतोड़ सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई गुरप्रीत सिंह ढाडी जत्था लांडरा, भाई सुरिंद्र सिंह अमृतसर वाले भाई गुरचरण जीत सिंह अमृतसर, भाई गुरदीप सिंह हजूरी रागी जत्था रेजिमेंट बाजार कथा कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। इस बार यह समागम सांय 5 बजे आरंभ होगा और जो कि अगली सुबह चार बजे तक चलेगा। इस बैठक में गुरप्रीत सिंह, सतबीर सिंह, सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह, जसमीत सिंह, भूपिन्द्र सिंह, केवी सिंह, सिमरनप्रीत सिंह, जसमिंद्र सिंह, तजिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, हैरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed