{"_id":"5c801facbdec2214173a1549","slug":"11551900588-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नष्ट हुई फसल का नहीं मिला मुआवजा, किसानों का डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नष्ट हुई फसल का नहीं मिला मुआवजा, किसानों का डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। फसल बीमा होने के बावजूद भी बीते वर्ष अक्तूबर माह में ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसल का मुआवजा न मिला तो किसानों ने अब निर्णायक लड़ाई शुरू कर दी है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
नाराज क्षेत्र के किसानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसान अमरजीत सिंह मोहडी ने धरने पर बैठे साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलावृष्टि के मुआवजे के संबंध में उन्होंने पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों की जानकारी में पूरा मामला डाला था। इसके बाद भी अधिकारी उनके साथ पक्षपात कर रहे हैं। उनकी यूनियन को कमजोर करने के लिए सरकार ने कुछ किसानों के खातों में मुआवजा राशि डाल दी है। लेकिन जब तक मुआवजा राशि को लेकर एक भी किसान बचा रहेगा तब तक उनका धरना एकजुटता से जारी रहेगा।
किसान यूनियन नेता हरपाल सिंह धन्यौड़ा ने कहा कि अब वह वीरवार से अपने बिस्तर भी डीसी कार्यालय में ही डालेगें। रात का धरना देकर वह सोए हुए अधिकारियों को जगाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी आरटीआई की जानकारी भी किसानों को देना चाहते जबकि यह उनका अधिकारी है। इस मौके पर हल्का मुलाना प्रधान हरपाल सिंह धन्यौड़ा, अमरजीत सिंह मौहड़ी, प्रीतपाल सिंह गोबिंदगढ़, सुखविंद्र सिंह नंबरदार, हरपाल सिंह मिर्जापुर, सोनू ठरवा, गुरजैंट ठरवा, गुरविंद्र ठरवा, कुलविंद्र धुराली, लाभ सिंह धन्यौड़ा, मक्खन बड़ौली, सुखविंद्र धुराली आदि मौजूद रहे। बता दें कि बीते वर्ष अक्तूबर माह में ओलावृष्टि के बाद कई किसानों की फसल तबाह हो गई थी। सरकार द्वारा स्पेशल गिरदावरी कराई गई थी, मगर बावजूद इसके किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है जबकि इस मसले पर वह पहले भी विरोध जता चुके हैं।