{"_id":"5c7ad73ebdec224d0445516b","slug":"11551554366-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय संकल्प बाइक रैली में मंत्री विज स्कूटर से गिरे, हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय संकल्प बाइक रैली में मंत्री विज स्कूटर से गिरे, हुए चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय संकल्प बाइक रैली में स्कूटी से गिरे विज, चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में स्कूटी से गिरकर स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज चोटिल हो गए। वे गांव मंडौर से नारायणगढ़ रोड की ओर स्कूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी फिसल गई और वे सड़क पर जा गिरे। घटना में उनके माथे और छाती पर चोट लगी है। उन्हें तुरंत साथ चल रही डॉक्टरों की एक टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। आनन-फानन में उन्हें कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सिटी स्कैन व एक्सरे के बाद रिपोर्ट ओके पाई गई। उन्हें पेन किलर इंजेक्शन एवं अन्य दवाएं दी गईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
दोपहर को कैंट के फारूखा खालसा स्कूल से विजय संकल्प बाइक रैली की शुरुआत हुई। रैली जगाधरी रोड, बब्याल, पंजोखरा साहिब होते हुए गांव मंडौर में पहुंची। मंत्री अनिल विज रैली में सबसे आगे सफेद रंग की एक्टिवा चला रहे थे। वह मंडौर गांव से होते हुए वापस नारायणगढ़ रोड पर आने लगे। इसी बीच उनके आगे कुछ युवा कार्यकर्ता अपने वाहनों पर खड़े थे। वह उन्हें देखने लगे और इसी बीच मोड़ पर उनकी स्कूटी फिसल गई। स्कूटी फिसलने की वजह से वह सड़क पर ही गिर गए। घटना के दौरान उनकी दाहिनी आंख के ऊपर माथे और चेहरे पर चोट लगी। रैली के साथ चल रही डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत उपचार दिया। इसी बीच उन्हें कैंटोमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष अजय बवेजा की कार में कैंट सिविल अस्पताल ले जाया गया। कैंट सिविल अस्पताल में उनके सिर एवं शरीर का सीटी स्कैन हुआ, जिसके बाद छाती का एक्सरे कराया गया। सीएमओ डॉ. सतीश कुमार ने रिपोर्ट सही पाई, जिसके बाद उन्हें दवाएं दी गई व आराम की सलाह भी डॉक्टरों ने दी। मंत्री के घायल होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। करीब 20 मिनट के बाद मंत्री विज अपने निवास की ओर रवाना हो गए।
---
हेलमेट की वजह से हुआ बचाव
रैली के दौरान मंत्री विज ने हेलमेट पहना हुआ था जिस कारण उनका काफी बचाव हुआ। वह सिर के बल जमीन पर गिरे थे और यदि हेलमेट नहीं पहना होता तो सिर पर चोट तक लग सकती थी। वहीं मंत्री अनिल विज ने कहा कि रैली के दौरान स्कूटी स्लिप होने से उन्हें मामूली चोट लगी है, वह अब ठीक हैं।