फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   संवाद कार्यक्रम के तहत उमड़े भाजपा कार्यकर्ता

संवाद कार्यक्रम के तहत उमड़े भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम के तहत उमड़े भाजपा कार्यकर्ता
संवाद कार्यक्रम के तहत उमड़े भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भारतीय जनता पार्टी अंबाला छावनी की ओर से बीपीएस प्लेनेटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं से संवाद का लाइव प्रसारण किया गया। स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत देश में 15 हजार स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। लगभग एक करोड़ देशवासी कार्यक्रम को देख रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल विज कार्यकर्ताओं के बीच अंतिम पंक्ति में बैठे नजर आए।
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में बताया कि पांच वर्षों में मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए सरकार ने सबसे अधिक काम किए हैं। यह वर्ग देश की विकास की रीढ़ की हड्डी होता है। इस वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। महंगाई दर जो यूपीए के समय में 2 अंकों में थी वह सिमटकर 1 अंक में रह गई है। इसी प्रकार से इनकम टैक्स में छूट की सीमा 5 लाख तक कर दी गई है, जिससे मध्यमवर्ग को बहुत राहत मिली है। 2014 मे लोगों की जो भाजपा सरकार से आशाएं थीं 2019 आते-आते वह आशाएं अब आकांक्षा में बदल गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रश्न का जवाब देते बताया कि यह सच है कि पिछले 5 वर्षों में सरकार ने इतने विकास के काम कराए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को काम याद रखने के लिए तथा उन कामों का प्रचार करने के लिए मूल मंत्र भी दिए हैं ताकि कार्यकर्ताओं को काम करते हुए कठिनाई महसूस हो। कार्यक्रम में मंडल प्रधान सोम चोपड़ा, बलविंद्र सिंह, जसवीर सिंह, रामबाबू यादव, किरण पाल चौहान, महेंद्र सेठी, अजय पराशर, गुुुरपाल माजरा, रवि चौधरी, नीटूू सचदेवा, रवि सहगल, बल्केश वत्स, सुुनील चोपड़ा, अनुुुज गोयल, नरेंद्र राणा, रणधीर सिंह, रणधीर सिंह, बलदेव, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी बराड़ा मंडल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी संवाद कार्यक्रम के तहत बंसल पैलेस बराड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्क्रीन पर मोदी के संवाद कार्यक्रम को सुना, जिससे देश के प्रति भावना और कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रधान कृष्ण राणा अधोया, मंडल महामंत्री देवेंद्र बंसल, अमर नाथ घेलड़ी, लोचन दास शर्मा, ऐडवोकेट ज्ञान चंद अधोया, आशीष गर्ग अधोया, राम सिंह राणा, संदीप अरोड़ा मोंटी, रजत मलिक, प्रवेश मेहंदीरत्ता, नरेश शर्मा बिंजलपुर, चंद्रशेखर शर्मा अधोई, कंवर पाल राणा, धीर सिंह राणा सूभरी, चरणजीत मनुमाजरा, दर्शन सिंह, डिंपल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed