फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नागा बाबा के दर्शनों के लिए आज खुलेगा एयरफोर्स स्टेशन

नागा बाबा के दर्शनों के लिए आज खुलेगा एयरफोर्स स्टेशन

Sun, 10 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नागा बाबा के दर्शनों के लिए आज खुलेगा एयरफोर्स स्टेशन
नागा बाबा के दर्शनों के लिए आज खुलेगा एयरफोर्स स्टेशन
विज्ञापन

फोटो नंबर : 13
-एयरफोर्स एवं पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए की गईं तैयारियां
-सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक दर्शनों के लिए खुलेगा एयरफोर्स स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर स्थित नागा बाबा की समाधि के दर्शनों के लिए एयरफोर्स स्टेशन आज श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। फरवरी के हर दूसरे रविवार को खुलने वाले एयरफोर्स स्टेशन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं। इस दौरान यहां मेले जैसा माहौल होगा।
रविवार को होने वाले सलाना समागम में श्रद्धालु बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। समागम को लेकर एयरफोर्स, धूलकोट गांव स्थित गुरुद्वारा कमेटी और न्यू अंबेडकर सभा ने व्यापक प्रबंध किए हैं। उधर कमेटी व सभा सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वह मेले में मोबाइल, कैमरा, पर्स इत्यादि का विशेष ध्यान रखें और संभव हो सके तो वह इन्हें मत लाएं। क्योंकि एयरफोर्स स्टेशन के अंदर इन्हें ले जाने पर पाबंदी है। वहीं एयरफोर्स व जिला पुलिस मेले को लेकर सतर्क है। एयरफोर्स स्टेशन अति संवेदनशील है और इसके भीतर आयोजित होने वाले मेले में केवल श्रद्धालु ही दाखिल हो इसके लिए सुरक्षा को कई स्तर पर मजबूत किया गया है। धूलकोट गांव के साथ लगते गेट को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक दर्शन के लिए एयरफोर्स स्टेशन का गेट खुलेगा।
विज्ञापन

रनवे के ठीक साथ है समाधि
एयरफोर्स स्टेशन के रनवे के ठीक साथ नागा बाबा की समाधि है और ऐसी मान्यता है कि उन्हीं के प्रताप की वजह से भारत-पाक युद्ध के समय एयरफोर्स स्टेशन पर दुश्मन द्वारा गिराया गया एक भी बम नहीं फटा था। युद्ध के दौरान पाक वायुसेना ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाते हुए यहां पर कई बम बरसाए थे, मगर कोई भी बम एयरफोर्स स्टेशन के भीतर नहीं गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी टीमें
एयरफोर्स स्टेशन गेट और आसपास बाउंड्री पर एयरफोर्स प्रशासन ने कड़ा पहरा लगा दिया है। मुख्य रोड से लेकर एयरफोर्स गेट तक एयरफोर्स एवं डीएससी के जवान तैनात किए जाएंगे। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर श्रद्धालुओं के चलने के लिए कॉरिडोर बनाया गया है। गेट से करीब एक किलोमीटर अंदर जाकर नागा बाबा की समाधि है जहां तक लोगों को पैदल ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed