फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विद्यार्थियों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ

विद्यार्थियों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ

Tue, 06 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिलेभर के स्कूलों में दिवाली के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पटाखा रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलवाई गई। वहीं राजकीय हाई स्कूल लंडा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अध्यापिका परमजीत कौर ने विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और रंगोली की सराहना की। मछौंड़ा स्थित एसएस लिटिल एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेते हुए स्थान हासिल किए। साथ ही विद्यार्थियों को ग्रीन दिवाली क्लीन दिवाली के बारे में बताया गया। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राय मार्केट में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें विजयी रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल उमा मलिक ने विद्यार्थियों की सराहना की। वहीं पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने विद्यार्थियों के प्रस्तुति की सराहना की। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड, में प्रिंसिपल शशी शर्मा ने सभी को दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही पटाखे न चलाने की शपथ दिलवाई। वहीं सेवा समिति गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 250 छात्राओं ने भाग लिया। प्रिंसिपल पूनम आंनद ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दूसरी ओर तनेजा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोरान मुख्य अतिथि डॉ. विनय मल्होत्रा, चैयरमैन तिलक राज तनेजा ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रिंसिपल नीलिमा खांडेकर ने सभी के प्रदर्शन की सराहना की। जैन परिवार मिलन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अग्रवाल वेलफेयर क्लब के संस्थापक उमेश गुप्ता ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान अमित जैन, सचिव साहिल जैन, अमन जैन, अतिन, मौलिक, राजेश, साहिल, समीर, विकास, अनीश, आशीश, गौरव, मनोज, पियूष, रोहित, सचिन, संदीप, सुजात व अन्य मौजूद रहे। सिख गर्ल्स हाई स्कूल में दीपावली पर्व का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि बलबीर सिंह व एसजीपीसी मेंबर सरदार जत्थेदार हरपाल सिंह पाली का स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंद्र कौर व स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान सरदार जगमीत सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सतवंत सिंह ढींढसा, आनंद साहब, हरजीत सिंह सचदेवा, कपिल देव यादव, डॉ. आरएस ढिल्लो, अरविंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किंडरगार्टन विभाग ने भी टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमे विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं, भजन, पंजाबी गीतों पर नृत्य किए। प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने सभी की सराहना की। वहीं हैप्पी आवर्स स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल अदिति वालिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed