{"_id":"5b9d63a3867a55014042da3a","slug":"11537041315-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा नहीं उठा रहा ट्विन सिटी में, यहां झाडू पकड़ जगा रहे स्वच्छता अभियान की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा नहीं उठा रहा ट्विन सिटी में, यहां झाडू पकड़ जगा रहे स्वच्छता अभियान की अलख
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी/कैंट। स्वच्छता अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई। विभिन्न कार्यालयों से अधिकारी एवं नेता झाडू पकड़ सड़क पर उतरे। साफ सड़कों पर झाडू मार उसे और साफ किया गया। स्वच्छता के बड़े-बड़े पाठ पढ़े गए और कई दावे किए गए। मगर धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। स्वच्छता के नाम पर जो ढोल पीटा जा रहा है वह ट्विन सिटी में पूरी तरह से फटा हुआ है। यहां स्वच्छता के नाम पर चौक चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। घर-घर से कूड़ा नहीं उठ रहा और मजबूरी में लोग घरों का कूड़ा बाहर फेंक रहे हैं। ऐसे में कैसे स्वच्छता पखवाड़े को ट्विन सिटी में पूरी तरह से सार्थक माना जाएगा।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मियों से लेकर नालियों में सफाई करने वाले कर्मी बीते करीब तीन दिनों से कॉलोनियों में नहीं आ रहे हैं। महेशनगर, दयालबाग, वशिष्ठ नगर, अजीत नगर, गोबिंद नगर, रामबाग, प्रीत नगर, इंद्रपुरी, नाहन हाउस, कैथ माजरी, पालम विहार, मानव चौक व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी गायब है। शनिवार से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। अधिकारियों व नेताओं के साथ फोटो सेशन कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारी व कर्मियों की फौज मौजूद रही। मगर धरातल पर सफाई अभियान अभी तक आरंभ नहीं हुए हैं। ट्विन सिटी इस समय कूड़े के ढेर पर तब्दील होता जा रहा है। कूड़ा इकट्ठा करने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चौपट हो चुकी हैं। ऐसे में स्वच्छता पखवाड़ा कितना सार्थक होगा इसपर पूरी तरह से संशक बरकरार है।
यहां-यहां चलाए गए सफाई अभियान
विधायक असीम गोयल ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ पर जगाधरी गेट पर किया। उन्होंने शहरवासियों के साथ श्रमदान किया। निगम द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में आम नागरिकों के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की ओडीएफ टीम और सुलभ इंटरनेशनल की टीम ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि विकास सही मायने में तभी सार्थक हो सकता है जब आसपास का वातावरण स्वच्छ हो। उन्होंने कहा कि गत वर्ष हुए स्वच्छता सर्वेक्षण की तुलना में इस वर्ष अंबाला की स्वच्छता स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेश गोयल, केके आनंद, सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि संतोष कुमार झा, ओडीएफ टीम की प्रतिनिधि रितु शर्मा, रितेश गोयल, सद्दाम हुसैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
सदर में भी चलाया गया स्वच्छता अभियान
नगर निगम सदर जोन से भी स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। नगर निगम के आयुक्त ओमवीर आर्य ने इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि इस अभियान के तहत एक अक्तूबर तक अलग-अलग स्थलों पर स्वच्छता गतिविधियां चलाई जाएंगी। सर्वेक्षण में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले नागरिकों व प्रेरकों को दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसबीर जस्सी, सोम चोपड़ा, ललित चौधरी, पार्षद ललिता प्रसाद, सुरेंद्र बिंद्रा व अन्य मौजूद रहे।
- केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में प्रिंसिपल प्रियंका त्यागी ने विद्यार्थियों को सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली और उच्च माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने श्रमदान रैली निकालते हुए लोगों को जागरूक किया।
- तुलसी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने गांव रूपो माजरा के शिव मंदिर की सफाई करते हुए स्वच्छता का ज्ञान दिया। प्रिंसिपल रीटा मुंजाल और उप प्रधान वीके शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
- लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रिंसिपल रूचि शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
- छावनी परिषद अंबाला के मुख्य अधिशासी अधिकारी वरूण कालिया ने आकाशगंगा कम्यूनिटी हॉल में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
- रेलवे कॉलोनी में स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा एक प्रभात फेरी निकली गई जिसमें सभी कॉलोनी वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशनों पर सभी कर्मचारियों को अपने आस पास स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा रेलवे कॉलोनी में सभी कर्मचारियों को साल में कम से कम सौ घंटे सफाई करने की स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस दौरान अच्छी संख्या में मंडल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा उनके परिवारों द्वारा श्रमदान में भाग लिया गया। इसके उपरांत स्काउट एवं गाइड द्वारा स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। यह पखवाड़ा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों तथा कार्यालयों में दो अक्तूबर तक मनाया जाएगा।