फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्विन सिटी में ढाई सौ से ज्यादा ग्वालों को निगम ने थमाए नोटिस

ट्विन सिटी में ढाई सौ से ज्यादा ग्वालों को निगम ने थमाए नोटिस

Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ट्विन सिटी में ढाई सौ से ज्यादा ग्वालों को निगम ने थमाए नोटिस
ट्विन सिटी में 250 से ज्यादा ग्वालों को निगम ने थमाए नोटिस
विज्ञापन

रमिंद्र सिंह
अंबाला सिटी। ट्विन सिटी में लावारिस पशुओं का कोई भी रिकॉर्ड नगर निगम के पास नहीं है। पशुपालकों एवं ग्वालों के पास कितनी संख्या में पशु हैं, इसकी अब तक कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लावारिस पशुओं को लेकर हायतौबा मची हुई है तो आनन-फानन में निगम ने 250 से अधिक ग्वालों को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें अपने पशु खुले में छोड़ने से मना किया गया है और पशु पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मगर सवाल है कि क्या नोटिस जारी होने से ट्विन सिटी पशु मुक्त हो जाएगी। ट्विन सिटी को लावारिस पशु मुक्त बनाने के लिए लोग लामबंद होते जा रहे हैं, पर निगम अब भी गंभीरता से कार्य नहीं कर रहा है।
ग्वालों को खुले में पशु न छोड़ने की हिदायत
नगर निगम द्वारा ट्विन सिटी में ढाई सौ से ज्यादा ग्वालों व पशु पालकों को नोटिस दिए गए हैं। कैंट में डेढ़ सौ से अधिक तो सिटी में सौ से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। सेनेटरी विंग द्वारा जारी किए गए इन नोटिस में ग्वालों को अपने पशु खुले में नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। यह भी कहा गया है कि यदि पशु बाहर पकड़े गए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन नोटिसों का कितना असर गवालों पर पड़ेगा, यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन

पशुओं की सही संख्या नहीं निगम के पास
गत दिनों ज्वाइंट कमिश्नर ने निगम स्टाफ से लावारिस पशुओं को लेकर जानकारी मांगी तो इसका ऐसा कोई रिकॉर्ड निगम स्टाफ प्रस्तुत नहीं कर सका। सिटी व कैंट में पशु रजिस्टर्ड नहीं हैं। ऐसे में कैसे निगम ट्विन सिटी में लावारिस पशुओं पर लगाम कसेगा, यह सवाल लोग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर पशु को क्रेन से घसीटकर ले जाया गया, पुलिस को शिकायत
मंजी साहिब गुरुद्वारे के निकट जीटी रोड पर वीरवार रात को ट्रक चालक ने गाय को टक्कर मार दी। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी की क्रेन मौके पर पहुंची तो गाय की टांग को क्रेन से बांधकर उसे घसीटते हुए बलदेव नगर की ओर ले जाया जाने लगा। सूचना पाकर श्रीकृष्ण गऊ सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष अजय चावला व अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन चालक को रुकने के लिए कहा, मगर वह उनसे बहस करने लगा। सोसाइटी सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोसाइटी अध्यक्ष अजय चावला ने क्रेन चालक के खिलाफ बलदेव नगर चौकी में शिकायत दी है। चावला ने बताया कि सही तरीका गाड़ी में पशु का शव रखकर ले जाने का है, जबकि क्रेन चालक उसे जीटी रोड पर घसीटकर ले जा रहा था जिससे पूरी रोड पर खून फैल रहा था।
निगम नहीं दे रहा ध्यान, उधर बोर्ड लावारिस पशुओं से कर रहा कमाई
नगर निगम जहां लावारिस पशुओं को लेकर उदासीनता दिखा रहा है, वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड अब तक एक लाख रुपये से अधिक की आय कर चुका है। बोर्ड ने 24 अगस्त से विशेष अभियान चलाया था, जिसके बाद अब तक कई लावारिस पशु पकड़े जा चुके हैं। इन पशुओं को छुड़वाने के लिए कई ग्वाले बोर्ड के पास पहुंच चुके हैं जिनसे बोर्ड करीब जुर्माने के रूप में एक लाख रुपये से अधिक अर्जित कर चुका है।

कोट्स
लावारिस पशुओं पर लगाम कसने की कार्रवाई की जा रही है। कई ग्वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें पशुओं को खुले में छोड़ने से मना किया गया है ताकि कोई हादसा न हो सके।
-विनोद बेनीवाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed