फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बाल संरक्षण टीम ने बच्ची को छुड़वाया

बाल संरक्षण टीम ने बच्ची को छुड़वाया

Fri, 22 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाल संरक्षण टीम ने बच्ची को छुड़वाया
बाल संरक्षण टीम ने बच्ची को छुड़वाया
विज्ञापन

बाल संरक्षण टीम ने बच्ची को छुड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला बाल संरक्षण टीम ने वीरवार शाम को सिटी मनमोहन नगर में एक दस वर्षीय बच्ची को परिवार से छुड़वाया है। आरोप है कि बच्ची से परिवार के सदस्य भीख मंगवाते थे। बच्ची उनके द्वारा एक बाबा से गोद ली हुई है और इस मामले की शिकायत बाबा ने ही बाल संरक्षण टीम को दी। कार्रवाई करते हुए बच्ची का सिटी अस्पताल में मेडिकल कराया गया जिसके बाद उसे सेफ हाउस में भेज दिया गया है।

मनमोहन नगर में रहने वाले एक बाबा ने बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला को शिकायत देकर परिवार पर आरोप लगाए थे। टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मनमोहन नगर में दबिश दी जिसके बाद दस वर्षीय बच्ची घर में पाई गई। बच्ची की टीम सदस्यों ने काउंसलिंग की जिसके बाद उसे वह अपने साथ ले आए। इसके उपरांत और काउंसलिंग करने पर बच्ची ने बाबा द्वारा ही छेड़छाड़ किए जाने की बात कही है। बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने कहा कि फिलहाल इस मामले की अभी जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में एक मकान के दस्तावेज भी मिले हैं जिसमें प्रापर्टी बच्ची के नाम बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed