फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कैंट में डिवाइडर पर लगाए गए पॉम ट्री -

- कैंट में डिवाइडर पर लगाए गए पॉम ट्री -

Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
- कैंट में डिवाइडर पर लगाए गए पॉम ट्री -
सूख गए पौधे अब मानसून से जिंदगी की उम्मीद
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सदर एरिया में बाजारों की सुदंरता के लिए भले ही लाखों के पॉम ट्री डिवाइडर के बीच लगाएं गए हो, फिलहाल विभाग की अनदेखी के कारण ज्यादातर पॉम ट्री सुख चुके है। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर पॉम ट्री गार्ड में देखा जाए तो जड़ो में खाद की जगह कूड़े का ढेर लगे मिलेगी और कुछ जगह तो अनदेखी के कारण झाडिय़ा तक भी उग चुकी है। अब इन पौधे को मानसून व विभाग की मेहर ए नजर से जिंदगी की उम्मीद है।

ट्री गार्ड बना कूड़ेदान, पॉम ट्री उग रही झाड़ियां
पौधों के हालात पर अगर गौर किया जाए तो ये अनदेखी का रोना रो रहे है। बाजारों में डिवाइडरों के बीच लगने वाले पौधों तो सूख ही रहे है, कई पौधों के साथ-साथ तो कांगे्रस घास व झाडिय़ा तक भी उगती जा रही है। अगर दूर से देखा जाए तो पौधे पॉम ट्री कम दिखाई देते है और झाडिय़ा अत्याधिक। कुछ एक पॉम ट्री का तो ट्री गार्ड की गायब हो चुका है तो कई पौधो की जड़ों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। संबंधित विभाग की खानापूर्ति के कारण ये हालात बन रहे है। भला ऐसे में कैसे बाजारों की सुंदरता को चार चांद लगेंगे, जब पौधों की ही उचित देखभाल नहीं हो रही।
विज्ञापन


केवल खानापूर्ति तक ही समिति देखभाल
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से राय मार्केट, निकलसन रोड, रेलवे रोड आदि बाजारों में खासतौर पर ये पौधे मंगवाए गए थे जिनकी कीमत लाखों रूपए में थी। ये पौधे स्पेशल सड़कों के किनारे ही लगाए जाते हैं और इन्हें देखभाल की भी जरुरत होती है। पौधों की उचित देखभाल के लिए स्पेशल संबंधित विभाग के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन इन कर्मचारियों को काफी लंबा समय बीत जाता है पौधो में पानी डाले। अगर ये कर्मचारी पानी देने आते भी है तो केवल कूछ ही घंटों में महज खानापूर्ति कर वापिस लौट जाते है। कोई भी कर्मचारी पौधों के हालातों की ओर कोई ध्यान नहीं देता है, जिस कारण कई पौधे तो नष्ट होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहते हैं लोग
खुबसूरत पौधों की अनदेखी को लेकर दुकानदार भी हैरान है। दुकानदार हरीश गोयल, सुरेश शर्मा, अनिल दूबे, मनोज कुमार, अनिल जैन, आशीष, अजय भंडारी, बलराज, टोनी वर्मा का कहना है कि पहली बार तो अंबाला कैंट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए डिवाइडर के बीच पौधे लगाएं गए है और उन पर लाखों रूपए खर्च भी हो चुके है। ये तो विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि केवल 10-15 दिनों के अंदर खानापूर्ति कर पानी डालने से कुछ नहीं होगा। बल्कि समय-समय पर पौधो की देखभाल होनी चाहिए और उनकी जड़ों को साफ रखना चाहिए। अगर शुरूआती दौर में ये पौधे अनदेखी का शिकार हो जाएंगे तो भला कैसे से खड़े हो सकेंगे। ये ही नहीं प्रशासन की ओर से नियमित तौर पर सफाई कर पौधों की जड़ों में उगने वाली झाडिय़ों को तो हटवाएं, तभी तो पौधों को जीवित कर सकेंगे।


डिवाइडर के बीच लगे पॉम ट्री में निगम की ओर से नियमित तौर पर पानी डाला जा रहा है, अगर फिर भी पौधे सूख रहे है तो ये संबंधित विभाग को देखना होगा, जिन्होंने पौधे लगाएं है ’
सतेंद्र दुहन, कमिशनर, नगर निगम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed