फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हॉकी मैदान : वैकल्पिक व्यवस्था बदहाल, नए ग्राउंड के लिए कसरत

हॉकी मैदान : वैकल्पिक व्यवस्था बदहाल, नए ग्राउंड के लिए कसरत

Mon, 05 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
हॉकी मैदान : वैकल्पिक व्यवस्था बदहाल, नए ग्राउंड के लिए कसरत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। हॉकी मैदान के लिए जहां खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पा रही है, वहीं वैकल्पिक व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। दूसरी ओर खेल विभाग भी नए ग्राउंड के लिए कसरत कर रहा है, जबकि बीपीएस प्लेनेटेरियम के साथ की जमीन को चिह्नित किया गया है, जिस पर मैदान बनाने की कोशिश की जा रही हैं। यह फाइनल होगा या नहीं, अभी कुछ कह नहीं कहा जा सकता, लेकिन हॉकी मैदान के लिए खिलाड़ियों को जिले भर में मात्र सिटी में ही व्यवस्था दी है।

यह थी वैकल्पिक व्यवस्था
अंबाला कैंट में हॉकी मैदान देने के लिए गांधी ग्राउंड में वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। यहां पर हॉकी मैदान के लिए मिट्टी आदि डालकर इसे हॉकी ग्राउंड का रूप दिया गया। यह कुछ माह तो ठीक चला, जबकि करीब 35 खिलाड़ी यहां पर अभ्यास करने के लिए आने लगे थे। लेकिन साथ ही डंपिंग प्वाइंट बन गया, मैदान में मंडे मार्केट लगने लगी, जिसके बाद यह व्यवस्था दम तोड़ गई। आज हालात यह हैं कि यह हॉकी ग्राउंड बदहाल हो चुका है और खेलने लायक नहीं है।
विज्ञापन


नए मैदान के लिए कसरत
दूसरी ओर हॉकी मैदान के लिए खेल विभाग नए मैदान के लिए कसरत कर रहा है। बीपीएस प्लेनेटेरियम के पास जमीन को बतौर हॉकी मैदान के लिए विकसित करने की योजना है। इसके लिए संबंधित संस्था से भी बात की है, जबकि संस्था ने भी हरी झंडी दे दी है। यदि यह मैदान फाइनल हो जाता है, तो अंबाला कैंट के हॉकी खिलाड़ियों के लिए काफी फायदा होगा। वर्तमान में व्यवस्था यही है कि खिलाड़ियों को सिटी पुलिस लाइन मैदान या फिर शाहाबाद का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
हॉकी मैदान के लिए व्यवस्था की जा रही है, जबकि इसके लिए जमीन को चिह्नित किया गया है। उम्मीद है कि यहां पर हॉकी मैदान बन जाएगा, जिसके लिए काम किया जा रहा है।
- अरुणकांत, खेल उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed