फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मजदूर ने मरने से पहले परिजनों के समक्ष बयान की पूरी घटना

- मजदूर ने मरने से पहले परिजनों के समक्ष बयान की पूरी घटना

Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
- मजदूर ने मरने से पहले परिजनों के समक्ष बयान की पूरी घटना
मजदूर के सिर पर ईंट मारकर हत्या, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर शव रख हाइवे किया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गांव मटेहड़ी में मजदूर की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं मृतक विक्रम के परिजनों-ग्रामीणों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को हिसार रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जहां, पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे कड़ा कदम उठाएंगे।
आरोप है कि मजदूर की रिश्तेदारी में शादी समारोह था, मगर बावजूद इसके किसान और उसका नौकर जबरदस्ती मजदूर को काम पर ले गए। वहां से मजदूर ने भागने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। घायल अवस्था में उसे एक स्थान पर छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मजदूर ने सारी घटना बताई। फिलहाल मृतक के पिता की शिकायत पर नग्गल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव की ओर निकले, लेकिन नग्गल पुलिस स्टेशन के समक्ष अंबाला-हिसार रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद डीएसपी ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया, करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया। फिलहाल पुलिस ने मटेड़ी निवासी 30 वर्षीय मृतक विक्रम के पिता की शिकायत पर गांव मटेहड़ी के किसान सतनाम उर्फ जानू और उसके नौकर मोदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मटेहड़ी निवासी 61 वर्षीय करतारा ने कहा कि वह मजदूरी करता है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं। दो बच्चों का पिता उसका 30 वर्षीय बेटा विक्रम भी मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे उसके घर पर खेत मालिक सतनाम उर्फ जानू और उनका नौकर मोदी आए। वे विक्रम को तूड़ी उठाने का काम करने के लिए कहने लगे। उन्होंने बताया कि उनके घर में दो दिन पहले शादी होने के कारण घर पर रिश्तेदार आए थे। इसलिए विक्रम ने उनके साथ जाने से मना कर दिया, लेकिन जानू और मोदी के बार-बार कहने पर विक्रम उनकी एक्टिवा पर बैठ कर चला गया। रात करीब 11 बजे विक्रम ने किसी के फोन से मां बिमला को फोन किया कि वह घर आना चाहता है, लेकिन जानू और उसका नौकर मोदी उसे घर नहीं आने दे रहे। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि वह काम छोड़ कर घर आ जाए लेकिन वह रात को घर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर मिली विक्रम के घायल होने की जानकारी
मृतक के पिता करतारा ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे उन्हें किसी का फोन आया कि विक्रम मटेहड़ी बाईपास के पास बनी एक झुग्गी में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह अपने भांजे की बाइक पर झुग्गी पहुंचे, जहां उन्हें विक्रम गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। विक्रम ने उन्हें बताया कि जब वह रात को काम छोड़कर घर आने लगा था तो जानू और मोदी ने उसे घर जाने से रोका और उस पर हमला कर दिया, उसके सिर पर ईंट भी मारी गई। विक्रम ने बताया कि दोनों उसे खेतों में घसीटते रहे और बाद में उसे ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर झुग्गी में फेंक गए। इसके बाद करतारा और उसका भांजा रिंकू विक्रम को बाइक पर सरकारी अस्पताल चौड़मस्तपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम को सिटी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करतारा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि काम अधूरा छोड़ने के कारण जानू और उसके नौकर मोदी ने विक्रम को चोटें मारी जिसके बाद विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।



मृतक के पिता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजीव कुमार, एसएचओ नग्गल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed