{"_id":"598caa244f1c1b1a308b468c","slug":"111502390820-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण तभी संभव जब सोच हो वैज्ञानिक : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण तभी संभव जब सोच हो वैज्ञानिक : बंसल
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला की ओर से डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा के सौजन्य से जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजक नरेश मोदगिल ने बताया कि स्वच्छ भारत व प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रतिभागियों ने पोस्टर, चार्ट्स, स्लाइडस, माड्लस व अन्य माध्यमों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रमेश बंसल ने कहा कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी का राष्ट्र-निर्माण व समग्र विकास में अहम योगदान है। इस प्रतियोगिता में नरेश मुदगिल, विकास कुमार व दीपक मित्तल ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बताया कि जैन गर्ल्स स्कूल अंबाला की शिवम ने प्रथम स्थान, जैन गर्ल्स स्कूल की अल्का ने द्वितीय स्थान व राजकीय स्कूल की ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र अंबाला का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।