{"_id":"598c9eb24f1c1b8c0d8b468e","slug":"111502387890-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू दयाल बाग में घर की छत पर जमा पानी में मिला डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू दयाल बाग में घर की छत पर जमा पानी में मिला डेंगू का लारवा
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। मानसून के दौरान मलेरिया बुखार से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लेकिन विभाग द्वारा पहले ही जागरूकता दौरे के दौरान न्यू दयाल बाग में डेंगू का लारवा पाया गया। जैसे ही लारवा की सूचना इलाके में फैली को हड़कंप मच गया। विभाग ने मौजूदा मकान मालिक व आसपास के लोगों को डेंगू का लारवा को खत्म करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान मलेरिया अधिकारी सुशील ने इलाकावासियों को मलेरिया का लारवा न पनपने के लिए अपने घरों की छतों व परिसर में मौजूदा खाली बर्तनों को हटवाने के लिए निर्देश दिए। वहीं इलाकावासियों को बर्तन न हटवाने पर नोटिस भेजने के भी चेतावनी दी। दरअसल, पोलिया मुक्त भारत की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने मलेरिया मुक्त हरियाणा का विचार बनाया है। इसके तहत मलेरिया व स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी कर संबंधित अधिकारियों को घरों में जाकर जांच व जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।
बाकायदा निर्देशों के अनुसार अंबाला कैंट सिविल अस्पताल की मलेरिया विभाग से सुशील के अलावा टीम में गिरधारी, अंबाला सिटी से वरुण, स्वास्थ्य विभाग से अमरिंद्र, अमित व अन्य मौजूद है। जानकारी देते हुए विभाग के कर्मचारी गिरधारी ने बताया कि न्यू दयाल बाग में पारूल, बालकिशन आदि के घरों में जागरूक करने के साथ-साथ मकान की छतों पर जमा पानी के सैंपल लिए गए थे। इस पानी में रात के समय ही मच्छर पनपन गया था। जोकि पानी में लारवा के संकेत है।