{"_id":"64caaca3862942362f02c2c4","slug":"1110-lakh-fraud-on-the-pretext-of-online-business-ambala-news-c-36-1-sknl1003-7907-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन व्यापार का झांसा देकर 11.10 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन व्यापार का झांसा देकर 11.10 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर 11.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी के सेक्टर -8 वासी शिवम खुराना ने बताया कि दो लोगों ने उसे कॉल करके ऑनलाइन बिजनेस का लालच दिया। उसके मोबाइल पर दो अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे फोन आया। ठग ने कहा कि वह उसे एक लिंक भेज इंस्टॉल करने के बाद उसमें अन्य सदस्य एड करने करने के बारे में बताया। जब उसने ऑनलाइन बिजनेस की जानकारी हासिल करनी चाही तो उसके पास टेलीग्राम पर लिंक भेज दिया।
इसके बाद उसने लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड कर लिया। दोनों नंबरों पर चैटिंग शुरू हो गई। शातिर ठगों ने टेलीग्राम पर बैंक की सारी डिटेल भरने के बाद एक इंटरव्यू कोड भेजा और ऐप पर ही खाता नंबर भेज दिया। उसने उसमें 1025 रुपये जमा कराए। शिवम के अनुसार शातिर ठग ने एक लिंक भेजकर रजिस्टर्ड करने को कहा। उसने प्रक्रिया शुरू की तो उसका अकाउंट बन गया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर 11,09,250 रुपये धोखे से हड़प लिए।