फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 people were fine, corona confirmed in nine

11 लोग हुए ठीक, नौ में हुई कोरोना की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
11 people were fine, corona confirmed in nine
अंबाला सिटी। जिले में बुधवार को नौ नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अभी तक कुल 40 हजार 691 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। वहीं 11 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक ऐसे लोगों की संख्या 40 हजार 35 हो गई है। अब केवल 115 ही सक्रिय मामले रह गए हैं। अभी तक कोरोना के कारण 541 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं कोविड पोर्टल के अनुसार एक दिन में 1 हजार 376 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह के बताया कि 110 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कुल 20 लाख 9 हजार 645 कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। इसमें 10 लाख 25 हजार 458 पहली तो 9 लाख 70 हजार 45 को दूसरा टीका लगाया गया है। विभाग की ओर से अभी तक कुल 14 हजार 142 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना के नए मामले लगातार आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को अभी भी कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed