फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Gaurika Thakur takes first place in the 50m breaststroke.

Ambala News: 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अंबाला की गौरिका ठाकुर प्रथम

Fri, 18 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 18 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Gaurika Thakur takes first place in the 50m breaststroke.
छावनी स्थित वार हीरोज़ स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेती ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी स्थित वार हीरोज स्टेडियम में चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन तैराकी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतर कौशल दिखाया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आईं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की छात्राओं ने स्विमिंग पूल में अपनी गति, तकनीक और अनुशासन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
अंडर-19 वर्ग में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अंबाला की गौरिका ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम की बालिकाओं ने अधिकांश स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल कर पदक तालिका में अपनी बढ़त कायम रखी। यह प्रतियोगिता हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित करवाई जा रही है।
विज्ञापन

------------
अंडर-14 वर्ग में गुरुग्राम की बेटियों ने मारी बाजी
अंडर 14 स्पर्धाओं में गुरुग्राम की तैराकों का पूरी तरह से दबदबा रहा, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में सेरेना सरोहा ने पहला स्थान पाया, 100 मीटर बटरफ्लाई व 50 मीटर बटरफ्लाई दोनों स्पर्धाओं में प्रतिष्ठा व्यास ने दोहरा स्वर्ण जीता। इसी तरह 200 मीटर फ्री स्टाइल व 100 मीटर फ्री स्टाइल में अलेका ठाकरान ने पहला स्थान हासिल किया, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यूरिका शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झज्जर की पूर्वी सहरावत, सोनीपत की काव्या सिंह व मीरा चौहान ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अंडर 17 वर्ग में इलीशा, इवा और स्तुति का रहा शानदार प्रदर्शन
अंडर 17 वर्ग में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद के तैराकों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। गुरुग्राम की इलीशा सरोहा ने 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दोहरा स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में इवा गुप्ता , 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्तुति चटर्जी तथा 50 मीटर बटरफ्लाई में अवनी सूरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं फरीदाबाद की लक्षिता सिंह ने 100 मीटर बटरफ्लाई और हरशिका जुल्का ने 400 मीटर में पहला स्थान कब्जाया। 4x100 मीटर मेडले रिले में इवा, इलीशा, स्तुति और अवनी की गुरुग्राम टीम विजेता बनी।

-------
अंडर 19 वर्ग में रोहतक की हर्षिता व गुरुग्राम की समृद्धि चमकीं
अंडर 19 वर्ग में गुरुग्राम की समृद्धि वर्मा ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता पाई। रोहतक की हर्षिता ने अपनी लंबी दूरी की पकड़ साबित करते हुए 200 मीटर और 800 मीटर फ्री स्टाइल दोनों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा जींद की शिवानी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और नव्या ने 50 मीटर बटरफ्लाई में पहला स्थान पाया, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सोनीपत की दीपिका तुषार, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अंबाला की गौरिका ठाकुर और 400 मीटर में गुरुग्राम की सामिया सिंगारी विजेता बनीं, 4x100 मीटर मेडले रिले में आस्था, शिवानी, नव्या व अनीशा की जींद टीम ने पहला स्थान पाया।

छावनी स्थित वार हीरोज़ स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

छावनी स्थित वार हीरोज़ स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed