{"_id":"6aac475a44544c0b6c0491c1","slug":"patients-and-their-attendants-waiting-for-treatment-while-sitting-on-the-floor-ambala-news-c-36-1-sknl1003-169724-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फर्श पर बैठकर इलाज का इंतजार कर रहे मरीज और तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फर्श पर बैठकर इलाज का इंतजार कर रहे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में एक ही जगह हो रहे एक्सरे, अल्ट्रसाउंड, एम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में भूतल पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई के कमरे एक साथ होने के कारण रोजाना सैकड़ों मरीजों को फर्श पर बैठकर इलाज का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक लगने वाली लंबी कतारों के कारण गर्भवती महिलाओं को भी घंटों खडे़ रहना पड़ रहा।
पिछले साल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी इस समस्या का संज्ञान लिया था। जांच के दौरान जांच कक्षों के बाहर जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने सीटी स्कैन और अन्य जांच कमरों को अलग-अलग जगह शिफ्ट करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। आदेश के एक साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ। अस्पताल के भूतल पर रोजाना अंबाला व आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में मरीज विभिन्न जांचों के लिए पहुंचते हैं। सिटिंग एरिया में पर्याप्त जगह न होने के कारण स्थिति बेहद खराब हो जाती है। गंभीर बीमारी और दर्द से जूझ रहे मरीजों को जांच के लिए कई-कई घंटों तक फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -
तीमारदारों ने जताई नाराजगी
अस्पताल में आए तीमारदारों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। जांच केंद्रों के कमरों को अलग-अलग ब्लॉक या तलों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि एक ही जगह भीड़ जमा न हो और मरीजों को कम से कम बैठने के लिए समुचित जगह मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
रजनी देवी ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने आई, ऐसे में इस अवस्था में खड़े रहना मुश्किल होता है। फर्श पर वह बैठ नहीं सकती, इसलिए मजबूरी में खड़ा होना पड़ रहा। अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ता है।
-- -- -- --
बुजुर्ग महिला रामेश्वरी ने बताया कि जोड़ों के दर्द के कारण फर्श पर बैठना और फिर उठना बेहद तकलीफदेह है। जब डॉक्टर ने एक्सरे लिखा तो लगा कि जल्द जांच हो जाएगी, लेकिन यहां आकर देखा तो भीड़ बहुत है और बैठने के लिए कुर्सियां तक खाली नहीं ।
-- -- --
हरदयाल कोर ने बताया कि वह बेटे के साथ सुबह-सुबह गांव से इस उम्मीद में अस्पताल पहुंचे थे कि दोपहर तक सारी जांच कराकर घर लौट जाएंगे। लेकिन यहां पर सीटी स्कैन के कमरे के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं । मजबूरी में जमीन पर बैठकर नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा ।
-- -- --
आईपीडी ब्लॉक में एमआरआई, सीटी स्केन और एक्सरे की मशीन इंस्टाॅल है इन्हे एक जगह से दूसरे जगह नहीं बदला जा सकता है। इसकी जगह जो बाहर जो वेटिंग एरिया है वहां पर मरीज ओर तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
डाक्टर पूजा पेंटल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी।