फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   250 farmers sit on railway tracks in Sunam; operation of 25 trains affected.

Ambala News: सुनाम में रेलवे ट्रैक पर बैठे 250 किसान, 25 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
250 farmers sit on railway tracks in Sunam; operation of 25 trains affected.
अंबाला मंडल के अधीन सुनाम रेलवे स्टेशन के नजदीक  लाइन पर बैठे किसान। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन सुनाम-संगरूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज संख्या 181-ए (किलोमीटर संख्या 89/15) पर वीरवार दोपहर करीब 11:55 बजे किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन आजाद संगरूर के राज्य प्रधान जसविंदर सिंह की अगुआई में 250 किसान रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठ गए।
किसानों के इस प्रदर्शन के कारण रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। आरपीएफ और रेलवे प्रशासन की टीमें मौके पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे को फिरोजपुर मंडल व आसपास के रूटों पर चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के कारण ये ट्रेनें रहीं रद्द
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रभावित ट्रेनों के तहत ट्रेन नंबर 74605/74606 ब्यास-तरनतारन-ब्यास, 74936/74937 फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट, 54604/54606 लुधियाना जंक्शन-चूरू/हिसार, 54635 हिसार-लुधियाना जंक्शन, 54631 भिवानी जंक्शन-धूरी जंक्शन रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मार्ग बदलकर चलाई गई ट्रेनें
अमृतसर से चलने वाली ट्रेन नंबर 14664/14674/19612/14505 अमृतसर-तरनतारन-ब्यास के रास्ते चलाई गईं। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14506 नंगल डैम-मृतसर की बजाए ब्यास-तरनतारन के रास्ते, 14804 जम्मू तवी-भगत की कोठी तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलाई गई। इसके अलावा 12031 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी ब्यास-तरनतारन, 12421 नांदेड़-अमृतसर नरवाना जंक्शन-कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट-दोराहा-साहनेवाल-लुधियाना होकर चलाई गईं।


बीच रास्ते में रोकी गईं ट्रेनें
ट्रेन नंबर 54605 चूरू-लुधियाना जंक्शन को सुनाम उधम सिंह वाला स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी प्रकार 54633 सिरसा-लुधियाना जंक्शन को जाखल जंक्शन पर, 64551 लुधियाना-छेहरटा को जंडियाला में, 12497 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस को जालंधर सिटी में, 54051 लुधियाना-फिरोजपुर कैंट को भी बीच रास्ते के स्टेशन पर रद्द कर दिया गया। जबकि ट्रेन नंबर 64552 छेहरटा-लुधियाना, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली, 54052 फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, 74938 फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी को बीच रास्ते के स्टेशनों से वापस रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed