फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 lakh fraud in the name of selling plot

प्लॉट बेचने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
11 lakh fraud in the name of selling plot
अंबाला। बोह में प्लॉट व दुकान बेचने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद थाना महेश नगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि वह ग्राम बोह का निवासी है। वह हरप्रीत मान को पहले जानता था जोकि मनी राजन को लेकर उसके पास आया। उसने उसके साथ जान पहचान करवाई। मनी राजन ने बताया कि उसके पास बोह से माजरा रोड पर कुछ प्लॉट व दुकानें हैं, जिन्हें वह बेचना चाहता। वह प्लॉट को उचित दाम पर दे देगा। इसके बाद पीड़ित ने बिना कागजों की जांच पड़ताल किए उसके प्लॉट खरीदने का इकरानामा कर लिया। उसने बतौर ब्याना छह लाख रुपये की राशि ली और उसके बाद पांच लाख रुपये दिए। उन्होंने असल मालिक से बात करवाने के लिए कहा। वह टाल मटोल करने लगे और कोई जवाब नहीं दिया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने शिकायत देते हुए रुपये वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed